Gas Cylinder: गैस सिलेंडर की खरीदारी में की देर तो पड़ेगा पछताना, जल्द 350 रुपये का उठाएं फायदा, जानिए नया प्राइस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Gas Cylinder: गैस सिलेंडर की खरीदारी में की देर तो पड़ेगा पछताना, जल्द 350 रुपये का उठाएं फायदा, जानिए नया प्राइस

ges


महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी की शामत करके रख दी है, जिससे हर कोई परेशान है। खुदरा बाजार में लोग खरीदारी करने जाते हैं तो खाने-पीने के दाम सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ अन्य वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। इतना ही नहीं एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने तो आम लोगों की जेब को ही बेदम करके रख दिया है, जिससे कमजोर लोग लकड़ी इंधन से ही खाना बनाना पसंद कर रहे हैं।


उज्जवला सिलेंडर पर भी अभी सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब एक थोड़ी राहत की खबर जरूर मिली है। सरकार की ओर से एक कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भी काफी कम है। आप इस सिलेंडर को 350 रुपये कम यानि 750 में खरीद सकते हैं।

सरकार ने अब कई शहरों में कंपोजिट सिलेंडर की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस सिलेंडर में 10 किग्रा गैस आती है। साथ ही इसे कहीं भी ले जाने में बहुत आसानी होती है। सरकार ने कंपोजिट गैस सिलेंडर अब लगभग सभी शहरों में इजाजत प्रदान की गई है। खासकर ये सिलेंडर कम खर्च वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक है। हांलाकि देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग रेट पर ये सिलेंडर उपलब्ध होगा।

सिलेंडर से जुड़ी बड़ी बातें

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। हालाकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर के रेट 36 रुपये सस्ते जरूर हुए थे। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी।


उसके बाद जन्माष्टमी के के मौके पर भी सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में रियायत बरती है। हालांकि कुछ शहरों में कंपोजिट सिलेंडर के 619 तक भी हैं। लेकिन दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे शहरों में आपको 750 रुपये में ही कंपोजिट सिलेंडर मिलेगा।

जानिए सिलेंडर की खासियत

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। जिसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है। आपको बता दें कि इसको लेने के लिए आपको इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां इसका कनेक्शन आपको मिल जाएगा।