Gold Price Update: सोना ग्राहकों की जागी किस्मत, कीमत औंधे मुंह गिरी, जानिए 22 से 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Gold Price Update: सोना ग्राहकों की जागी किस्मत, कीमत औंधे मुंह गिरी, जानिए 22 से 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

gold


सर्दियों का मौसम चल रहा ही दूसरी ओर शादियों का सीजन भी दस्तक देने जा रही है, जिसके चलते भारतीय सर्राफा बाजारों को अभी सजाया जाने लगा है। कारोबारी भी ज्वेलरी का स्टॉक बढ़ाने लगे हैं, क्योंकि शादियों के सीजन में सोना-चांदी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।

इस बीच अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर यह खबर बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। सोना अब उच्चतम स्तर से करीब 3,600 रुपये नीचे दर्ज किया जा रहा है।

अगर आपने सोने की खरीदारी अब नहीं की तो फिर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आपके घर में शादी है तो फिर जल्द ही इसकी खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।

भारतीय सर्राफा बाजार के स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने का रेट का काफी बढ़ सकती है, जिसकी खरीदारी करने का यह सुनहरा मौका है। इसलिए आप खरीदारी का बिल्कुल भी मौका ना गंवाएं।

आज सुबह एमपी की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 52,330 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किये गए है।

रेट में मामूली बढ़ोतरी जरूरी हुई है, लेकिन उच्चतम स्तर से कम देख ग्राहकों का चेहरा खिल गया।

सोने के रेट में बंपर बढ़ोतरी

अगर आप भारतीय सर्राफा बाजार में आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो फिर यह खबर बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। आप आराम से सोने की खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।

बाजार में बीते दिन वीरवार को 22 कैरेट वाला सोना 52,230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया जा रहा है, जिसकी खरीदारी का सुनहरा मौका है।

24 कैरेट सोना बीते दिन 54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकता नजर आया। इसके बाद सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सर्राफा बाजार में चांदी के रेट रहे स्थिर

भारतीय सर्राफा बाजार में बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, एमपी की राजधानी भोपाल में में वीरवार को 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकता नजर आ रही थी। आज सुबह 74,000 के दाम पर बिकती नजर आएगी।

बाजार में आज चांदी के दामों में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट वाला गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है।

इसके साथ ही 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर ज्वेलरी तैयार की जाती है। बाजार में 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है।

बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए सर्राफा बाजार में दुकानदार 22 कैरेट गोल्ड की ज्यादा सेल करते हैं।

सोने की गुणवत्ता पहचानने का अच्छा तरीका

अगर आपको बाजारों में सोने की खरीदारी करनी है तो पहले उसकी कैरेट के हिसाब को जानना जरूरी है। यह बात जानकर आप ठगी के शिकार नहीं होंगे। शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए लिखे जाते हैं।

बाजार में 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916 लिखा होना जरूरी है। वहीं, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा जाता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता नजर आता है। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता है।