Hero HF Deluxe है बचत वाली बाइक, ऑफर में सिर्फ 20 हजार में बिक रही ये मोटरसाइकिल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Hero HF Deluxe है बचत वाली बाइक, ऑफर में सिर्फ 20 हजार में बिक रही ये मोटरसाइकिल

pic


Hero HF Deluxe: हीरो देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी है। इसके बाद जापान की कंपनी होंडा का नाम आता है। हीरो अपने किफायती बाइकों के लिए जानी जाती है। इसी में से इसकी सबसे सस्ती बाइक हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) भी आती है।


यह स्प्लेंडर के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। यह बाइक अपने माइलेज के लिए ही जानी जाती हैं। अगर आप इसे आज के समय खरीदने जाते हैं तो आपको ₹70000 तक चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास इतने पैसे नहीं हैं तो सेकंड हैंड बाइक के तौर पर इसे खरीद सकते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही एक ऑफर के बारे में बताएंगे। जिसमें आप हीरो एचएफ डीलक्स को ₹20000 में खरीद सकते है। सेकंड हैंड बाइक इन दिनों काफी ट्रेंड में है। लोग कम कीमत पर अच्छी बाइक खरीदना चाहते हैं। किसके लिए यूज्ड बाइक सबसे बेहतर ऑप्शन है।

आज के समय में जहां लोगों को हर समय नई बाइक की चाहत होती है, वही वह समय-समय पर अपनी पुरानी बाइकों को बेचते रहते हैं। इसका फायदा कम बजट वाले लोग उठा सकते हैं।


Hero HF Deluxe ऑफर

आप चाहे तो महज ₹20000 में देश की बेहतरीन माइलेज बाइक हीरो एचएफ डीलक्स को खरीद सकते हैं। इस बाइक को अभी carandbike वेबसाइट पर बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। यह बाइक 2022 मॉडल है और इसे अब तक केवल 6000 किलोमीटर तक ही चलाया गया है।

दिल्ली के लोकेशन पर रजिस्टर्ड बाइक में आपको सेल्फ स्टार्ट के साथ ड्रम ब्रेक और एलॉय व्हील मिलता है। बाइक पर साइट पर दी गई बाइक की फोटो से पता चलता है कि इसकी कंडीशन काफी अच्छी है। इसमें अभी तक कोई भी डैमेज देखने को नहीं मिल रहा है।

इस बाइक में फिलहाल आपको BS IV इंजन ही मिलने वाला है और इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अगर आप इसे खरीदते हैं तो आप इसके दूसरे मालिक बनेंगे। इस बाइक को जनवरी 2022 में बनाया गया था।