Hero Xpulse होगी सबसे सस्ती Sports Bike, Apache और नई Ronin से होगी टक्कर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Hero Xpulse होगी सबसे सस्ती Sports Bike, Apache और नई Ronin से होगी टक्कर

pic


Hero Xpulse 200T : भारतीय बाजार टू व्हीलर के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। यहां कॉम्यूटर बाइक से लेकर स्पोर्ट्स बाइक की काफी डिमांड है। लेकिन लोग आज के समय में क्रूजर बाइक खरीदना काफी पसंद करते हैं।

लेकिन स्पोर्ट्स बाइक की अपनी एक पहचान है और आज भी शहर के युवा स्पोर्ट्स बाइक खरीदना काफी पसंद करते हैं। हीरो अभी इस सेगमेंट में अपनी पहचान नहीं बना पाई है लेकिन जल्द ही कंपनी अपनी नई Hero Xpulse 200T के साथ इस सेगमेंट में वापसी करेगी।

कभी Hero Karizma का सपोर्ट सेगमेंट में अपना एक स्थान था लेकिन समय के साथ लोगों ने उसे पसंद करना बंद कर दिया। लेकिन कंपनी को अनुमान है कि वह Xpulse से सपोर्ट सेगमेंट में अपना एक नाम बना लेगी।

फिलहाल इस सेगमेंट में बजाज पल्सर टीवीएस अपाचे को काफी पसंद किया जाता है। Hero XPulse के लॉन्च होने पर इसका सीधा टक्कर TVS Ronin से होगा।

Hero Xpulse का शानदार लुक

हीरो मोटर कॉर्प जल्द ही अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Hero XPulse 200 4V को भारतीय बाजार में लांच करने वाली है। हालांकि अभी तक इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमान है कि यह इस सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी एक्सपल्स को भारतीय बाजार में लांच किया जा चुका है और इसे लोगों द्वारा काफी प्यार भी मिला है। अब कंपनी से नए लुक में लॉन्च करेगी जिससे इसकी डिमांड बढ़ने की आशंका है।

इसके इंजन को छोड़ कंपनी का पूरा ध्यान इसके लुक पर होगा। इसमें आपको शॉट फ्लाईस्क्रीन लगाया जाएगा जिससे इसका लुक और भी बेहतर होगा। इस बाइक में आपको स्पोर्ट्स के साथ क्रूज़र का भी फील आने वाला है।

इसके सामने की तरफ गंदगी ना जमे इसके लिए फोर्क गैटर लगाया जाएगा। वही इसका बैश प्लेट इसके अंडरबेली को पत्थरों से बचाएगा। इसके पीछे की सीट पर ग्रैब रेल लगाया जाएगा।

इसमें अब आपको कुछ नए कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलेंगे। इसका मुकाबला Honda Hornet, Bajaj Pulsar NS 200, TVS Ronin से होगा।

यह अपने प्रतिद्वंदियों से काफी किफायती होने वाली है। वैसे भी हीरो अपने माइलेज के लिए ही जानी जाती है और इस सेगमेंट की बाइक्स में बेहतरीन माइलेज देकर हीरो इस सेगमेंट में अपनी एक अलग ही पहचान बनाएगी।