Honda भी लाई अपनी पहली Electric Scooter, फीचर्स और रेंज जान एक्टिवा को भूल जाएंगे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Honda भी लाई अपनी पहली Electric Scooter, फीचर्स और रेंज जान एक्टिवा को भूल जाएंगे

Honda First Electric Scooter


Honda First Electric Scooter : EICMA 2022 में होंडा (Honda) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1 e (ईएम1 ई) को पेश किया है। यूरोपीय बाजार में पेश हुई कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है।

कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 e को 2023 की पहली छमाही में बाजार में उतारना चाहती है। इस स्कूटर को सबसे पहले यूरोप के मार्केट में ही पेश किया जाएगा।

वहीं कंपनी ने भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नही की है। इसके नाम में 'EM' शब्द को जोड़ा गया है। इसका मतलब इलेक्ट्रिक मोपेड है।

कंपनी की योजना अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से युवा राइडर्स को अच्छी राइड ऑफर करने की है। इसका उपयोग आप अपने रोज के काम करने में कर सकते हैं। जैसे बाजार जाने में और ऑफिस जाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

आकर्षक डिज़ाइन के साथ आती है Honda EM1 e

EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी स्मूद स्टाइल के साथ एक कॉम्पैक्ट और फ्लैट फर्श उपलब्ध कराती है। इसके लुक को कंपनी ने काफी फ्यूचरिस्टिक रखा है। इसके टर्न इंडिकेटर्स को हैंडलबार पर लगाया गया है।

वहीं एलईडी हेडलैम्प यूनिट को फ्रंट एप्रन पर कंपनी ने फिट किया है। इसके रियर में फुटपेग बॉडीवर्क आपको मिल जाता है। वहीं इसे बड़े करीने से इंटीग्रेट किया गया है। इसमें कंपनी ग्रैब रेल फंक्शनल भी उपलब्ध कराती है।

इस स्कूटर की मदद से शहर की छोटी यात्रा करने में बहुत आसानी हो जाती है। इस स्कूटर के रेंज की बात करें कई रिपोर्ट्स का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करके 140 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं।

इसके बैटरी पैक को सभी तापमानों जैसे कि ह्यूमिडिटी लेवल, इम्पैक्ट और वाइब्रेशन पर टेस्ट भी किया गया है। इसमें कंपनी स्वैपेबल बैटरी पैक उपलब्ध कराती है। इससे स्कूटर की बैटरी को आसानी से निकाला जा सकता है।

उसे घर में चार्ज किया जा सकता है। यह कंपनी की एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाली है। इसके भारतीय बाजार में भी जल्द पेश होने की संभावना है।