LPG CYLINDER: एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी में ना करें देरी, 350 रुपये कम में लाएं घर, जानिए नए रेट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

LPG CYLINDER: एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी में ना करें देरी, 350 रुपये कम में लाएं घर, जानिए नए रेट

pic


वैश्विक बाजार में सुस्ती के चलते भारतीय मार्केट में महंगाई का दौर देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई का आलम इस कदर है कि पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ घरेली एलपीजी सिलेंडर के दाम आम लोगों का दम तोड़ रहे हैं।

सितंबर महीने के पहले दिन सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटा कर लोगों को कुछ राहत जरूर दी। दूसरी ओर अगर आप महंगे सिलेंडर की बढ़ती महंगाई से परेशान हैं तो फिर खबर ध्यान से पढ़ें। सरकार ने अब एक कंपोजिट सिलेंडर की शुरुआत कर दी है।

जिसकी कीमत बेहद कम है। वर्तमान रेट के हिसाब से आपको यह सिलेंडर 350 रुपये कम में मिल जाएगा। इस सिलेंडर को मात्र 750 रुपये में खरीद सकते हैं। सिलेंडर के वजन की बात करें तो 10 किलो रहेगा। इतना ही नहीं सिलेंडर की डिलीवरी का काम भी शुरू कर दिया गया है।

कंपोजिट गैस सिलेंडर अब लगभग सभी शहरों में अनुमति दे दी है। खासकर ये सिलेंडर कम खर्च वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक है। हांलाकि देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग रेट पर ये सिलेंडर उपलब्ध होगा।

सिलेंडर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु :

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में गिरावट जरूर हुई है। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी।


उसके बाद जन्माष्टमी के के मौके पर भी सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट की थी। हालांकि कुछ शहरों में कंपोजिट सिलेंडर के 619 तक भी हैं, लेकिन दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे शहरों में आपको 750 रुपये में ही कंपोजिट सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा।

सिलेंडर की खूबियां :

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। जिसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है।

आपको बता दें कि इसको लेने के लिए आपको इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां इसका कनेक्शन आपको मिल जाएगा।