साल की शुरुआत में ही Mahindra करेगी धमाका, लॉन्च होगी ये बेहतरीन एसयूवी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

साल की शुरुआत में ही Mahindra करेगी धमाका, लॉन्च होगी ये बेहतरीन एसयूवी

pic


इस साल यानी 2022 में कंपनी ने महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio N) और स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) जैसी बेहतरीन एसयूवी को बाजार में पेश किया है। अब कंपनी आने वाले साल यानी 2023 में अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी जनवरी 2023 में ही अपनी तीन नई एसयूवी को बाजार में पेश करेगी। 26 जनवरी को कंपन्ह की पॉपुलर एसयूवी थार (Mahindra Thar) का 5-डोर वर्जन भी लॉन्च हो सकता है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कंपनी की अगले साल लॉन्च होने वाली उन 3 एसयूवी से जुड़ी जानकारी देंगे।

Mahindra XUV400 एसयूवी

कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 को अगले साल लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत कंपनी 17 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच रख सकती है। कंपनी इसमें 39.5kWh बैटरी पैक दे सकती है। जिसकी क्षमता 148bhp की पावर और 310Nm का टार्क जेनरेट करने की है। इस एसयूवी को एक बार चार्ज करके 456km की रेंज तक चलाया जा सकेगा। इसकी क्षमता महज 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की होगी। वहीं इसमें आपको 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मिल जाएगी।

Mahindra Thar 4X2 एसयूवी

महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी Thar के एक किफायती वर्जन को अगले साल बाजार में लाने वाली है। इसमें 2 व्हील ड्राइव मिलेगा। इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2023 में हो सकती है। कई रिपोर्ट की माने तो नई थार 4X2 में 1.5L का डीजल और 2.0L का पेट्रोल इंजन आपको मिल सकता है। इस ऑफ-रोड SUV के नए 2WD डीजल वर्जन को कंपनी लगभग 10 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में पेश कर सकती है।

Mahindra Thar 5 Door एसयूवी

कंपनी अगले साल महिंद्रा थार के 5 डोर (Mahindra Thar 5-Door) वेरिएंट को अगले साल लॉन्च कर सकती है। इसके 26 जनवरी 2023 को लॉन्च होने की संभावना है। इस नई एसयूवी का साइज मौजूदा मॉडल से 15 फीसदी ज्यादा हो सकता है। इसमें 2.2L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन कंपनी ऑफर कर सकती है।