Mini Cooper लुक में लॉन्च हुई Maruti Alto, देखें इसका लुक और जानें इसके फीचर्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Mini Cooper लुक में लॉन्च हुई Maruti Alto, देखें इसका लुक और जानें इसके फीचर्स

pic


Maruti Alto: मारुति सुजुकी देश की सबसे ज्यादा कार बनाने वाली कंपनी है। वही इसके कार देश में सबसे ज्यादा बेची जाती हैं। कंपनी की सबसे पसंदीदा कारों में से एक मारुति ऑल्टो के नए वेरिएंट K10 मॉडल को हाल ही में लॉन्च किया गया है। वहीं अब जल्द ही अल्टो 800 (Maruti Alto 2022) के नए मॉडल को भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले जापान में कंपनी ने नई ऑल्टो को लॉन्च कर दिया है।


वहां पर सुजुकी अल्टो लैपिंग (Suzuki Alto Lapin) मॉडल को लॉन्च किया गया है। उसका लुक काफी हद तक बेंटले मिनी कूपर (Bentley Mini Cooper) जैसे लगती है। यह एक जापानी मॉडल है इसलिए इसमें एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स दिए गए हैं। वही इसका लुक भी काफी क्यूट है।

इसके फ्रंट में आपको राउंड एलइडी हेडलैंप और स्माइली बंपर दिया गया है। बंपर के ऊपर आपको एयर इनटेक के लिए चार वेंट देखने को मिलते हैं। जापान में इसे बहुत से रंगों में पेश किया गया है। इस कार में आपको रेट्रो लुक वाले एलॉय व्हील्स देखने को मिलते है।

वही फीचर्स में आपको नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कंफर्टेबल उपहॉलस्टरी दी गई है। इस अल्टो के पीछे का डिजाइन भारत में बिक रही वैगनआर की तरह लगता है। अल्टो लैपिंग (Alto Lapin) की कीमत जापान में भी 3 से 4 लाख के बीच है। लेकिन यह दिखने में यह यहां के अल्टो के मुकाबले काफी सुंदर दिखती है।


कार में आपको क्रोम के हैंडल बार देखने को मिलते हैं। वहीं इसके क्यूट लुक के कारण भारतीय भी चाहते हैं कि इसे यहां लांच किया जाए। लेकिन फिलहाल सुजुकी का ऐसा कोई भी प्लान नहीं है और शायद ही इसे भारत में लॉन्च किया जा सके।

लेकिन मीडिया की खबरों की माने ऑल्टो को जल्दी इलेक्ट्रिक वैरीअंट में लॉन्च किया जा सकता है और खबर है कि इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लैपिन (Alto Lapin) डिजाइन में ही लांच किया जाएगा। लेकिन इलेक्ट्रिक में आने से इसकी कीमत काफी बढ़ जाएगी। फिलहाल जापान में इस कार को बहुत ही पसंद किया जा रहा है और लोग धड़ल्ले से इस कार को खरीद रहे हैं।