Mid Size SUV : धड़ाधड़ बिक रही हैं ये मिड साइज SUV Scorpio से भी ज्यादा इसकी डिमांड, कीमत बस इतनी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Mid Size SUV : धड़ाधड़ बिक रही हैं ये मिड साइज SUV Scorpio से भी ज्यादा इसकी डिमांड, कीमत बस इतनी

pic


SUV कारें लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। इसी वजह से SUV की बिक्री भी बढ़ रही है। SUV सेगमेंट में कॉम्पैक्ट SUV की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली है। इसके अलावा मिड साइज SUV सेगमेंट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

आइए एक नजर डालते हैं सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV पर और आपको बताते हैं इनकी बिक्री के आंकड़े।


Hyundai Creta

सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ SUV Hyundai Creta थी, जो भारत में कार निर्माता का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल भी है। क्रेटा लंबे समय से हुंडई की बेस्ट-सेलर रही है। पिछले महीने Hyundai ने Creta की 12,866 यूनिट्स की बिक्री की थी।

साल-दर-साल आधार पर इसकी बिक्री में 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर 2021 में Hyundai ने Creta SUV की 8,193 यूनिट्स बेचीं. इसकी कीमत 10.44 लाख रुपये से लेकर 18.24 लाख रुपये तक है।

Kia Seltos

सितंबर 2022 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ एसयूवी किआ सेल्टोस है, जो भारत में कार निर्माता की पहली पेशकश है। सेल्टोस हुंडई क्रेटा के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

दोनों समान इंजन विकल्प और गियरबॉक्स विकल्पों के साथ भी आते हैं। किआ ने सितंबर 2022 में सेल्टोस एसयूवी की 11,000 इकाइयां बेचीं, जो साल-दर-साल 15 प्रतिशत की वृद्धि है।

Mahindra Scorpio

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV Mahindra Scorpio है। हालांकि, इसकी बिक्री के आंकड़ों में स्कॉर्पियो-एन और क्लासिक शामिल हैं। Mahindra स्कॉर्पियो क्लासिक Mahindra की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक रही है और बोलेरो के बाद दूसरा सबसे पुराना मॉडल है।

सितंबर 2022 में Mahindra ने स्कॉर्पियो की 9,536 यूनिट्स बेची हैं, जबकि सितंबर 2021 में 2,588 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी बिक्री में 268 फीसदी का इजाफा हुआ है।