Thar की जगह लेंगे नई Bolero, दमदार लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च होगी नई SUV

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Thar की जगह लेंगे नई Bolero, दमदार लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च होगी नई SUV

pic


Mahindra Bolero 2022: Mahindra की बोलेरो (Bolero) भारत के एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार है। इसे शहर के साथ ही भारत के गांव में लोग खूब पसंद करते हैं। कंपनी अब इसके अपडेटेड वर्जन को बाजार में लाने जा रही है।

दरअसल कंपनी की नई बोलेरो (Mahindra Bolero) को ट्रस्टिंग के दौरान साउथ अफ्रीका की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी नई बोलेरो में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव करने वाली है। वहीं इसमें कुछ जरूरी अपडेट भी कंपनी कर रही है।


इंटीरियर में किया जाएगा बदलाव

नई बोलेरो में आपको 2 कलर एक्सटीरियर भी देखने को मिल सकते हैं। इसके बाजार में इस साल के अंत तक पेश होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन कंपनी ने इसे लेकर कोई घोषणा नहीं कि है। कंपनी इसके लैप के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं करने वाली है। लेकिन इसके इंटीरियर में आपको बदलाव जरूर देखने को मिल जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें मॉडिफाइड डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है।

कई खास फीचर्स मिलेंगे इस नई एसयूवी में

कंपनी अपनी इस नई एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स दे सकती है। वहीं इसके इंजन को बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि इसमें पहले की ही तरह 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा जो 75 बीएचपी का पावर और 210 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।


इसमें लगा इंजन 3 सिलिंडर का होगा और इसे 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। नई बोलेरो की रफ्तार को भी कंपनी बढ़ा सकती है।

नई बोलेरो का इंतजार लोग बहुत ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। कंपनी को भी नई बोलेरो के पहले की ही तरह सफल रहने की उम्मीद है। कंपनी इसपर काफी तेजी से काम कर रही है। इसके जल्द ही भारत के मार्केट में लॉन्च होने को संभावना है। अब देखना होगा कि नए लुक के साथ आखिर नई बोलेरो कैसी लगती है।