Maruti Alto से भी सस्ते में मिल रही नई WagonR, आज ही पढ़ें और घर लाएं खुशियां

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Maruti Alto से भी सस्ते में मिल रही नई WagonR, आज ही पढ़ें और घर लाएं खुशियां

WagonR


Maruti Suzuki WagonR : मारुति सुजुकी की कारें भारतीयों की पहली पसंद है। कई सालों से यह कंपनी देश के विभिन्न कार सेगमेंट पर राज कर रही है। मारुति की कार का तादाद में बिकने का कारण उनकी परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस खर्चा है। इस कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी बलेनो है। लेकिन पहले वैगनआर को लोग काफी पसंद करते थे। इसकी कीमत 5.75 लाख रुपए से शुरू होती है पर आप चाहें तो इसे सिर्फ ₹2 लाख में खरीद सकते हैं।

Maruti WagonR का ऑफर

मारुति वैगनआर मैन 998cc का BS4 इंजन मिलता है यह इंजन 67.1 बीएचपी का पावर जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी की खुद की वेबसाइट मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू पर 2011 मॉडल सिल्वर रंग इस गाड़ी को बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत यहां पर ₹200000 रखी गई है। यह एक पेट्रोल मॉडल मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार है, जिसे हरियाणा आरटीओ में रजिस्टर करवाया गया है। हालांकि इस गाड़ी के बारे में ज्यादा डिटेल तो नहीं बताई गई है लेकिन यह एक फर्स्ट ओनर कार है।

यहां लिस्ट की गई मारुति वैगनआर की कीमत ₹199000 है इसे ₹5100 देकर फिलहाल बुक करवाया जा सकता है। आप चाहे तो वेबसाइट द्वारा इसकी होम डिलीवरी भी हो जाएगी। यानी कि आप घर बैठे ही इस कार को खरीद सकते हैं। Maruti True Value से कार खरीदने पर आपको 6 महीने की वारंटी, फ्री सर्विस सहित कैशबैक की सुविधा भी मिलती है। यह ग्राहकों के लिए काफी अच्छा होता है। वैसे भी सेकंड हैंड कार को खरीदने से पहले हमें सभी प्रकार की जानकारी ले लेनी चाहिए। पहले किसी मैकेनिक से इस कार की जांच करवाना अनिवार्य है। इसके बाद इसकी एक टेस्ट राइड जरूर लेनी चाहिए। फिर आप इस कार को खरीदे तो यह अच्छी डील साबित होती है। वरना आप धोखे में गलत गाड़ी भी खरीद सकते हैं।