अब 80 के दसक की Luna की होगी वापसी, Electric वेरिएंट में हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

अब 80 के दसक की Luna की होगी वापसी, Electric वेरिएंट में हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

pic


वही कितनों ने इस पर दोपहिया चलाना भी सीखा है। कई सालों तक इस ने भारतीय टू व्हीलर मार्केट पर राज किया है। लेकिन समय के साथ इसकी घटती मांग ने इसे बंद करवा दिया। लेकिन अब यह फिर से इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ लांच होने वाली है। इसमें कई शानदार फीचर्स और दमदार रेंज होने वाला है। KEL कंपनी नेम काइनेटिक लूना को 1972 में पहली बार लांच किया था। तब से लेकर 2000 तक भारतीय सड़कों पर इसे देखा गया है। लेकिन साल 2000 में इसके मनुफैक्चरिंग को बंद कर दिया गया।

लोगों ने मोपेड को पुराना मान इसे खरीदना बंद कर दिया। लेकिन अब लोगों को नए डिजाइन वाले स्कूटर्स काफी पसंद आ रहे हैं और अब लूना की वापसी भी हो रही है। इस बार कंपनी इस के लुक में बहुत से बदलाव करने वाली है। हालांकि यह एक मुंह पर ही होने वाला है। मोपेड में मेन स्टैंड, साइड स्टैंड और स्विंग आर्म जैसे कई फीचर्स होते हैं। इसे केल की एक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी लॉन्च करेगी।

कंपनी ने अपने नए प्लांट केक शॉप में 30 से अधिक वेल्डिंग मशीनों की स्थापना की है। इसकी पूरी असेंबली केल के अहमदनगर प्लांट में की जाएगी। वही वहां बन रहे मोपेड में लगने वाले सभी आवश्यक सामानों का पूरा ब्योरा तैयार किया गया है। इसमें पेंट शॉप और प्रेस के साथ फैब्रिकेशन शॉप को भी अपग्रेड किया गया है। अभी तक कंपनी ने 300 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है और आगे अच्छे रिस्पांस पर इसे और भी बढ़ाया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक लूना में दमदार बैटरी रेंज के साथ शानदार पावर दिया जाएगा। फिलहाल इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है और इसे जल्द ही लांच किया जाएगा।