अब भारत में नहीं मिलेगी ये शानदार Sports Car, 315 Km टॉप स्पीड संग करवाती थी सैर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

अब भारत में नहीं मिलेगी ये शानदार Sports Car, 315 Km टॉप स्पीड संग करवाती थी सैर

pic


जब हाल ही में कंपनी से पूछा गया कि क्या वह भारत में अपना कारोबार समेट रहे हैं तो इसके जवाब में कंपनी ने अपनी Nissan Juke, Nissan XTrail और Nissan Kaskai को पेश किया। इन सब में से निसान एक्स ट्रेल को सबसे पहले लांच किया जाएगा। अब यह गाड़ी लांच होंगी या नहीं स्पष्ट तो नहीं कहा जा सकता है।

लेकिन कंपनी ने अपनी सबसे शानदार कार को बंद कर दिया है। हाल ही में निशान ने अपनी Nissan GTR को भारत में डिस्कंटीन्यू कर दिया है। फिलहाल इसे बंद क्यों किया गया है इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।

लेकिन इसे वेबसाइट से हटा लिया गया है। फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर सिर्फ दो कारें ही लिस्टेड है, जिसमें पहला Nissan Kicks और दूसरा Nissan Magnite हैं।

निसान जीटीआर को साल 2007 से प्रोड्यूस किया जा रहा था। इस 15 साल के दौरान इस कार ने भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की। कई सेलिब्रिटी जैसे कि सचिन तेंदुलकर और जॉन अब्राहम ने इसे अपने गेराज का हिस्सा बनाया।

लेकिन अब इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी बंद कर दिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसके नए वर्जन के साथ वापसी करेगी।

कंपनी ने हाल ही में निसान जीटीआर के 2023 वैरीअंट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लांच किया है। इसे आने वाले महीनों में ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि भारत में इसके आने पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है और शायद फिलहाल इसे भारत में लाया भी नहीं जाएगा।

क्योंकि यहां निशान की हालत कुछ खास नहीं है और दो करोड़ की कीमत वाली इस कार को आम लोग खरीद भी नहीं पाएंगे। ऐसे में कंपनी इसे भारत में लांच कर अपना नुकसान नहीं करेगी। आप चाहें तो इसे विदेश से इंपोर्ट कर सकते हैं। यह विकल्प हमेशा ही खुला रहने वाला है।