PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के पास हैं आखिरी मौका, जल्द कराये यह काम, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के पास हैं आखिरी मौका, जल्द कराये यह काम, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे

kisan


PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। दूसरी तरफ इस बार 13वीं किस्त आने वाली है, जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। पर इससे पहले आपको कुछ काम करवा लेने हैं, वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में।

ये हैं वो काम
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसे आप जल्द से जल्द करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे करवा सकते हैं।

आप अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि आपको पता चल सके कि कहीं आपके फॉर्म में, बैंक खाते की जानकारी में या किसी तरह की अन्य कोई गलती तो आपसे नहीं हुई है। अगर ऐसा है, तो आप इसमें सुधार करवा लें। वरना आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवानी है। अगर कोई इसे नहीं करवाता है, तो उसको मिलने वाला किस्त का लाभ अटक सकता है। इसलिए बिना देरी के ई-केवाईसी जल्द से जल्द करवा लें।

ई-केवाईसी करवाना बेहद ही आसान है। आप चाहें तो पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।