Royal Enfield को इन वजहों से नहीं खरीदते लोग, आप भी जानें कारण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Royal Enfield को इन वजहों से नहीं खरीदते लोग, आप भी जानें कारण

Royal Enfield


Royal Enfield Bikes Disadvantages : रॉयल इनफील्ड देश की बेहतरीन बाइक बनाती है। 350 सीसी सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।

हौंडा से लेकर जावा तक इस सेगमेंट में अपना बाइक बेचती है लेकिन रॉयल इनफील्ड को टक्कर नहीं दे पा रही है। इसके पीछे का कारण है की रॉयल इनफील्ड ब्रांड से ज्यादा एक स्टेटस बन चुका है।

लोग खुद को सुपीरियर दिखाने के लिए यह बाइक खरीदते हैं। लेकिन इस बाइक में ऐसी बहुत सी खामियां भी हैं जिसके कारण कई लोग इसे खरीद नहीं रहे हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो इससे पहले इन चीजों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

न के बराबर फीचर्स

पॉवर के मामले में Royal Enfield भले ही एक बेहतरीन बाइक है। लेकिन इसमें फीचर्स ना के बराबर ही मिलते हैं। रॉयल इनफील्ड बुलेट से लेकर इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्लासिक 350 में आपको एलईडी लाइट्स भी नहीं मिलती है।

इसमें आपको पुराने जमाने वाला एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है। आपको इसमें ट्रिपर नेविगेशन फीचर अलग से लगवाना पड़ता है।

ज्यादा वजन

Royal Enfield की यह भी बहुत बड़ी कमी है कि यह बहुत ही भारी है। आमतौर पर लोग इतने भारी बाइक्स को खरीदना पसंद नहीं करते हैं। भारत में ट्रैफिक की समस्या आम है और इस ट्रैफिक में अगर आप 190 किलोग्राम सी बाइक लेकर निकलते हैं तो आपको भारी समस्या हो सकती है।

ज्यादा सर्विस कॉस्ट

Royal Enfield को खरीदने के बाद भी आपके खर्चे कम नहीं होने वाले है। यह बाइक अन्य बाइक के मुकाबले ज्यादा खर्चा करवाती है। मुफ्त सर्विस खत्म होने के बाद आपको हर सर्विस पर करीब ₹3000 से लेकर ₹5000 तक का खर्चा होगा।

बाइक की कम माइलेज

जहां भारतीय 80 से 100 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज वाली बाइक खरीदना पसंद करते हैं। वही रॉयल इनफील्ड 30 से 35 Kmpl का माइलेज देती है। इसकी राइवल बाइक Honda H'ness 350 भी 45 Kmpl का माइलेज देती हैं।

बहुत ज्यादा कीमत

भारतीय बाजार में Royal Enfield Classic 350 की कीमत 2.5 लाख रुपए से शुरू होती है। यह अपने सेगमेंट की महंगी बाइक्स में से एक है। जहां जावा और होंडा की कीमत 2 लाख है।

वहीं इसकी है कीमत इसे काफी महंगा बनाती है। इसकी ज्यादा कीमत के कारण भी लोग इसे खरीदना पसंद नहीं करते है।