नौकरी छोड़ शुरु की खेती, अब कर रहा लाखों में कमाई, आप भी लें Idea

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

नौकरी छोड़ शुरु की खेती, अब कर रहा लाखों में कमाई, आप भी लें Idea

pic


आज के समय खेती-किसानी को लेकर युवाओं का जुनून बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक खेती किसानों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। किसान अशोक कुमार 7 कनाल जमीन में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। खेती करने से पहले अशोक कपड़ों की दुकान में काम करते थे। नौकरी छोड़कर उन्होंने केमिकल खेती शुरु की लेकिन कुछ सालों बाद इसे छोड़ जैविक खेती की तरफ रुख किया।

प्राकृतिक खेती की ली ट्रेनिंग जैविक खेती करने के लिए अशोक कुमार ने पालमपुर में पद्म श्री सुभाष पालेकर से प्राकृतिक खेती में ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जमीन में प्राकृति खेती शुरु कर दी। कम लागत में बंपर मुनाफा कुछ साल में अशोक ने अनाजों और सब्जियों में प्राकृतिक खेती से अच्छी पैदावार ली। किसान अशोक सब्जियों को लोकल मार्केट में ही बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि लाल चावल के 1 किलो बीज से 2-5 क्विंटल लाल चावल का उत्पादन किया। कम लागत में बंपर मुनाफा देने वाली एक ही खेती है, वो है प्राकृतिक खेती। अशोक कुमार अपनी जमीन में गेहूं, मक्की , मटर, गोभी आलू, खीरा और लाल चावल की खेती करते हैं। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के अनुसार पहले अशोक रासायनिक खेती से 4000 रुपये लगाकर 78000 रुपये की कमाई करते थे। जबकि प्राकृतिक खेती में लागत घटकर आधी हो गई। अब वो 2000 रुपये खर्च कर 100000 रुपये कमा लेते हैं।