नए अवतार में गदर मचाने के लिए तैयार Tata Harrier Facelift 2023, गजब लुक में मिलगें ये एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

नए अवतार में गदर मचाने के लिए तैयार Tata Harrier Facelift 2023, गजब लुक में मिलगें ये एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स

pic


Tata Harrier Facelift 2023 : भारतीय बाजार में इन ऐसी SUV की मांग हैं तो खासकर फुल फीचर्स लोडेड और एमपीवी सेगमेंट में आती है। आप को बता दें कि हर ऑटो मेकर कंपनी की इस समय कोई ना कोई खास फीचर्स लोडेड वाली एमपीवी SUV है। जिसमें से देसी ऑटो मेकर कंपनी की टाटा मोटर्स की SUV टाटा हैरियर का दबदबा कायम है। जिसे खास तौर ग्राहको के काफी पंसद किया जा रहा है। तो वही कंपनी नई ग्राहकों को और भी बड़ा तोहफा देने वाली है।

कंपनी टाटा हैरियर का फेसलिफ्ट मॉडल को लाने वाली है। दरअसल आप को बता दें कि अगले साल में ऑटो एक्सपो 2023 होने वाला है। जिससे हर कंपनी अपने एक से बढ़कर एक गाड़ियों को पेश करने वाली है। आप को बता दें कि लंबे समय से कई ग्राहकों कों उम्मीद है कि कंपनी अपने टाटा हैरियर को नए अवतार में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। वही इस कढ़ी में टाटा मोटर्स भी धमाल करने वाली है।

टाटा मोटर्स हैरियर का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने वाली है। जानकारी के मुताबिक ऑटो एक्सपो 2023 में हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया जा सकता है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tata Harrier Facelift 2023 में होगी ये खासियतें

टाटा मोटर्स ने Tata Harrier को 4 साल पहले इस लॉन्च किया था है। जिसके बाद में कंपनी Tata Harrier Facelift 2023 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। Tata Harrier Facelift 2023 में को हल्का डिज़ाइन रिफ्रेश देने और कुछ नई सुविधाएँ मिलने की संभावना है।

वही कंपनी नए मॉडल कार में पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट्स, रियर एसी वेंट्स ऑटो हेडलैंप और वाइपर वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा।

Tata Harrier Facelift 2023 में इंजन और पॉवर

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट 2.0L टर्बो डीजल इंजन को बनाए रख सकती है। वर्तमान में इसमें मिलने वाला इंजन 3750rpm पर 170PS की पावर और 1750rpm से 2500rpm के बीच 350Nm का टार्क उत्पन्न करने में सक्षम है। वहीं, 2।0L टर्बो डीजल इंजन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, ऐसा इसलिए की अप्रैल 2023 से BS6 फेज 2 इमिजन नॉर्म्स का अनुपालन करना जरूरी हो जाएगा। जिससे कंपनी अपने हैरियर को 2 ट्रांसमिशन ऑप्शन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के रूप में पेश किया जाता है।

Tata Harrier Facelift 2023 फेसलिफ्ट कीमत

मौजूदा मॉडल की तुलना में Tata Harrier Facelift 2023 मॉडल की कीमत 40,000 रुपये से 80,000 तक ज्यादा हो सकती है। वही Tata Harrier Facelift 2023 की कीमत 14.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है और 22.25 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

Tata Harrier Facelift 2023का मुकाबला और लॉन्चिग

Tata Harrier Facelift 2023 का मुकाबला MG Hector, Jeep Compass, Citroen C5 Aircross और Mahindra XUV700 5-सीटर से है। वही खबरों में बताया जा रहा है कि टाटा मोटर्स द्वारा 2023 ऑटो एक्सपो में हैरियर फेसलिफ्ट का पेश किए जाने की संभावना है। नई हैरियर फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग 2023 की शुरुआत में हो सकती है।