Tata अपनी कारों पर दे रहा है 40 हजार तक का छूट, जानें किन मॉडल्स पर है कितने का ऑफर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Tata अपनी कारों पर दे रहा है 40 हजार तक का छूट, जानें किन मॉडल्स पर है कितने का ऑफर

pic


Tata Motors: टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में उप्लब्ध अपनी कुछ चुनिंदा कारों पर इस महीने यानी सिंतबर 2022 में भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। इन डिस्काउंट ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ ही कई अन्य ऑफर्स शामिल हैं। कंपनी टाटा हैरियर, सफारी, टियागो और टिगोर जैसी अपनी पॉपुलर कारों पर ये ऑफर दे रही है।


इन ऑफर्स का लाभ उठाकर आप इन कारों पर ₹40 हजार तक कि बचत कर सकते हैं। ये ऑफर 30 सिंतबर तक के लिए मान्य है। जिसे कंपनी बाद में बढ़ा भी सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको डिस्काउंट से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

टाटा हैरियर (Tata Harrier)

टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर इस महीने यानी सिंतबर 2022 में कुल ₹40 हजार तक का डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। कंपनी की इस एसयूवी पर आपको ₹40 हजार तक का एक्सचेंज बोनस मिल जाता है। वहीं अगर एक्सचेंज बोनस के बिना इस कार को खरीदा जाता है तो कंपनी ₹5 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उप्लब्ध कराती है।

टाटा सफारी  (Tata Safari)

टाटा सफारी  (Tata Safari) पर इस महीने यानी सिंतबर 2022 में कुल ₹40 हजार तक का डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। कंपनी की इस एसयूवी पर आपको ₹40 हजार तक का एक्सचेंज बोनस मिल जाता है। इस महीने इसपर कोई अतिरिक्त ऑफर आपको नहीं मिलता है।


टाटा टिगोर (Tata Tigor)

टाटा टिगोर (Tata Tigor) पर इस महीने यानी सिंतबर 2022 में ₹15 हजार तक का डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। इसपर आपको ₹15 हजार का एक्सचेंज बोनस मिलता है। वहीं कंपनी इसे खरीदने पर ₹10 हजार का कैश डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

टाटा टियागो (Tata Tiago)

टाटा टियागो (Tata Tiago) पर इस महीने यानी सिंतबर 2022 में कुल ₹23,000 तक का डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। कंपनी की इस डिस्काउंट ऑफर में ₹10 हजार का कैश डिस्काउंट, ₹10 हजार का एक्सचेंज बोनस, और ₹3 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।