Tata ने की बड़ी 'गलती', ताकतवर होने के बावजूद नहीं बिकी ये SUV, Mahindra ने लगाई फटकार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Tata ने की बड़ी 'गलती', ताकतवर होने के बावजूद नहीं बिकी ये SUV, Mahindra ने लगाई फटकार

pic


इसकी Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है। हालांकि, कंपनी की दो ऐसी गाड़ियां हैं, जो दमदार इंजन और फीचर्स होने के बावजूद ग्राहकों को उतना लुभा नहीं पा रही हैं, जितना महिंद्रा को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं टाटा सफारी और हैरियर की। यहां हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्या वजह हो सकती है कि ग्राहक इन दोनों कारों से ज्यादा Mahindra XUV700 को पसंद कर रहे हैं।

इस तरह हुई बिक्री

अगर नवंबर महीने की बात करें तो टाटा सफारी एसयूवी की 1,437 यूनिट और टाटा हैरियर की 2,119 यूनिट बिकी हैं। अक्टूबर के महीने में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इन दोनों एसयूवी की क्रमश: 1,751 यूनिट और 2,762 यूनिट बिकीं। वहीं, Mahindra XUV 700 की बात करें तो नवंबर महीने में इसकी 5,903 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि अक्टूबर 2022 में इसके 6,282 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी अकेले XUV700 की बिक्री टाटा की इन दोनों गाड़ियों से ज्यादा मिल रही है.

कार मॉडल नवंबर 2022 अक्टूबर 2022

  • टाटा सफारी 1,437 यूनिट 1,751 यूनिट
  • टाटा हैरियर 2,119 यूनिट्स 2,762 यूनिट्स
  • महिंद्रा XUV700 5,903 यूनिट 6,282 यूनिट

यह कम बिक्री का 'कारण' है अगर लुक्स और फीचर्स की बात करें तो टाटा की दोनों ही गाड़ियां काफी दमदार नजर आती हैं। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ और सिक्स-वे-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

हालांकि, इन दोनों कारों में एक चीज की कमी है, वह है पेट्रोल इंजन। टाटा की दोनों गाड़ियां डीजल इंजन में ही आती हैं। इनमें 2 लीटर का डीजल इंजन उपलब्ध है, जो 170PS और 350Nm उत्पन्न करता है। जबकि XUV700 में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प है। बहुत से लोग पेट्रोल वाहन खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें टाटा की एसयूवी खरीदने का फैसला बदलना पड़ा।