उम्मीद से आगे निकली Tata, Auto Expo में दिखाया अपने 20 साल पुरानी कार का नया अवतार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

उम्मीद से आगे निकली Tata, Auto Expo में दिखाया अपने 20 साल पुरानी कार का नया अवतार

pic


कंपनी की ट्रक्स जहां बिक रही थी, वही कारों को खरीदने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। यही कारण था कि एक समय टाटा इंडिका को बेचने के लिए रतन टाटा फोर्ड मोटर्स के पास गए थे। लेकिन डील नहीं हो पाई थी।

लेकिन अब समय बदल चुका है टाटा भारत की एक इनोवेटिव कार कंपनी बन चुकी है। समय के साथ कंपनी ने एक से बढ़कर एक गाड़ियों को निकाला है। इसी का परिणाम है कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है।

इस साल हो रहे ऑटो एक्सपो में टाटा ने अपनी चार इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है। यह करके कंपनी भारत में सबसे आगे निकल चुकी है। इस बार कंपनी ने हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल भी पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी की 3 कांसेप्ट मॉडल कार Curvv, Avinya और Sierra को भी लॉन्च किया है।

इन दोनों में कर्व और अविन्या दोनों ही टाटा की फ्यूचरिस्टिक कार है। लेकिन सिएरा (Tata Sierra) को कंपनी दोबारा मार्केट में ला रही है। लोगों को नहीं पता लेकिन टाटा सिएरा नाम से एक एसयूवी 90 के दशक में बेची जाती थी।

यह उस समय की मजबूत कारों में से एक थी। कई फिल्मों में भी हमने इस कार को देखा है। लेकिन अब इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को बेचा जाएगा। टाटा सिएरा को 2020 में वेयर ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

यह एक फुली इलेक्ट्रिक कार होने वाली थी। इसमें 3 दरवाजे थे जिसमें से एक स्लाइडिंग डोर था। लेकिन इस साल दिखी टाटा सिएरा पहले के मुकाबले काफी अलग थी। इसमें 5 डोर देखने को मिल रहे थे वहीं इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव किया गया था।

कंपनी से 2025 तक लांच करने वाली है और इसमें ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। उसके साथ ही नई टाटा सिएरा में ड्यूलटोन एलॉय व्हील दिए गए है।

लेकिन इस बार भी कंपनी में बड़े ग्लास हाउस और ब्लैकआउट सी और डी पीकर पहले जैसा ही रखा है। दूसरी ओर बोनट की ऊंचाई को मॉडिफाई कर बढ़ाया गया है। हैडलाइट्स में क्रोम स्ट्राइप जोड़कर एक नया ग्रिल दिया गया है।

पहले के मुकाबले इस एसयूवी की साइज बड़ी है। वही दिखने में अब यह बोल्ड और एग्रेसिव लगती है। टाटा सिएरा को इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल भी लॉन्च किया जाएगा।

जिसमें बात करें इसके इंजन की तो इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 160 पीएचपी तक का पावर जनरेट करने में सक्षम है। पहले भी टाटा ने इस इंजन का प्रयोग अपने हैरियर एसयूवी में कर रखा है।

टाटा सिएरा का नया लुक और फीचर उसे काफी दमदार बनाता है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 20 लाख रुपए से कम कीमत पर लांच किया जाएगा।