Tata लॉन्च करेगी Tiago से भी सस्ती EV, पहली तस्वीर में ही दिख गए इसके फीचर्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Tata लॉन्च करेगी Tiago से भी सस्ती EV, पहली तस्वीर में ही दिख गए इसके फीचर्स

pic


Tata Nano Electric : भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का डिमांड देख सभी कंपनियां हैरान है। सभी अब इस सेगमेंट में अपनी पकड़ जमाना चाहते हैं। लेकिन अभी मार्केट का 80% हिस्सा टाटा मोटर्स ने कवर कर रखा है। कंपनी ने इसी साल अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी को लॉन्च किया है और अब बहुत जल्द ही टियागो से भी सस्ती टाटा नैनो इलेक्ट्रिक को लांच किया जा सकता है।

हाल ही में नैनो का एक डिजिटल स्केच इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस डिजाइन को आटोमोटिव डिजाइन आर्टिस्ट प्रत्यूष रावत ने बनाया है। तस्वीर में यह नैनो बहुत ही कंपैक्ट डिजाइन की लग रही है। डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको इंसानों के पलक की तरह डीआरएल, कंपैक्ट हेडलैंप्स और बड़े साइज का मिरर पैनल दिया गया है। बंपर सेक्शन में स्माइल इफेक्ट सा लुक देखने को मिलता है।

साइड पैनल्स का लुक और फील बेहद ही आकर्षक है। इसके फ्रंट ड्रोन में फ्लश हैंडल दिया गया है। वही पीछे की तरफ दरवाजे पर स्विफ्ट की तरह सी पिलर पर हैंडल लगे हुए हैं। इसका व्हीलबेस काफी लंबा है, इसी कारण से इसके इंटीरियर में काफी स्पेस मिलने वाला है। टाटा नैनो एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार होगी जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी पसंद किया जा सकता है। भारत में भी टाटा नैनो इलेक्ट्रिक का इंतजार काफी दिनों से हो रहा है।

नैनो इलेक्ट्रिक टाटा मोटर्स की पहली माइक्रो इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे कोरियन मार्केट के साथ यूरोपियन मार्केट में भी लांच किया जा सकता है। इन बाजारों में छोटे गाड़ियों का चलन काफी है।

Tata Nano Electric की साइज

यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर हो सकती है। फुल चार्ज के वादिया 200 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। टाटा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार के जैसे इसे भी ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा सकता है। टाटा नैनो पहले से ही ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है। वैसे 2023 में कंपनी अपनी टाटा अल्टरोज और पंच को इलेक्ट्रिक रूप में लांच करेगी।