आने वाला साल Electric Scooters के लिए होगा खास, लॉन्च होगी TVS समेत Honda की ये EV

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

आने वाला साल Electric Scooters के लिए होगा खास, लॉन्च होगी TVS समेत Honda की ये EV

pic


Upcoming Electric Scooters : साल 2023 इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट के लिए काफी अच्छा होने वाला है। 2022 की ही तरह 2023 में भी कई नए इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर और टू व्हीलर लॉन्च होंगे। इनमें से कुछ की जानकारी अब सामने आ गई है। ग्राहकों को भी इन नए मॉडल्स का बेसब्री से इंतजार है। 2023 में Suzuki, Hero, Honda, TVS और Bajaj जैसी कई बड़ी कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कुछ खास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जानकारी देंगे।

Hero Electric AE 8

हीरो अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक स्कूटर AE 8 को जनवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और फुल चार्ज होने के बाद यह 80 किलोमीटर का रेंज दे सकती है। इसकी कीमत ₹70,000 होने का अनुमान है। फीचर्स के तौर पर इसमें एलईडी लाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए जाएंगे।

Honda Activa Electric

होंडा अपनी नई एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को सितंबर 2023 में लॉन्च कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और फुल चार्ज होने के बाद यह 95 किलोमीटर का रेंज दे सकती है। इसकी कीमत ₹1,10,000 होने का अनुमान है।

TVS Creon

iQube के बाद TVS अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Creon को सितंबर 2023 में लॉन्च कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और फुल चार्ज होने के बाद या 80 किलोमीटर का रेंज दे सकती है।

इसकी कीमत ₹1,20,000 होने का अनुमान है। इसमें 1200W का मोटर मिलने वाला है।

Bajaj Cetak Electric Scooter

बजाज अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को फरवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है। इसका टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे का होगा और फुल चार्ज होने के बाद यह 95 किलोमीटर का रेंज दे सकती है। इसकी कीमत ₹1,47,000 होने का अनुमान है। इसमें 4080W का मोटर मिलने वाला है।

Suzuki Burgman Electric Scooter Suzuki

अपने स्कूटर बर्गमैन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को जनवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है। इसका टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे का होगा और फुल चार्ज होने के बाद यह 80 किलोमीटर का रेंज दे सकती है। इसकी कीमत ₹1,20,000 होने का अनुमान है। इसमें 4 kW का मोटर मिलने वाला है।