जल्द ही बाजार में नजर आएंगी ये 4 धाकड़ कारें, इनमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारें होंगी शामिल, मिलेगा शानदार माइलेज और रेंज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

जल्द ही बाजार में नजर आएंगी ये 4 धाकड़ कारें, इनमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारें होंगी शामिल, मिलेगा शानदार माइलेज और रेंज

pic


Best Upcoming Cars : ऑटो बाजार में आए दिन नई कार लॉन्च होती रहती हैं। देखा जाए तो इस समय ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं। लोग भी इन्हें खरीदने में रूचि दिखाते हैं।

देखा जाए तो आज के समय अमूमन हर कोई कार खरीदना चाहता हैं। सब चाहते हैं हैं कि उसके पास एक कार हो। वहीं इनमें से तो कई लोग खरीदने का प्लान बना रहे हैं। अब अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

आपको बता दें कि अगले साल यानी 2023 में मे ऑटो एक्सपो होने होने जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कई छोटी और बड़ी कंपनियां कई नई कारें पेश करने वाली हैं। वहीं आपको कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आने वाले समय में लॉन्च हो सकती हैं।

New-Gen Maruti Suzuki Swift

मारुती सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे बड़ी कार कंपनी है। खबरों के अनुसार, न्यू जेन मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारत में 2023 के अंत से लेकर 2024 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है।

इस समय फिलहाल यूरोप में इसकी टेस्टिंग चल रही है। बता दें कि इस कार के एक्सटीरियर डिजाइन मे बदलाव के साथ केबिन और कई नए सारे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह कार 35kmpl का माइलेज देगी।

MG AIR EV

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ ध्यान दे रहे हैं। वहीं जानकारी है कि वाहन निर्माता कंपनी MG 2023 मे MG AIR EV लॉन्च करने वाली है।वहीं ये इलेक्ट्रिक कार बाजार में 8 से 10 लाख की कीमत (एक्स शोरूम) के साथ आ सकती है।

Tata Altroz EV

कंपनी टाटा भी 2023 के बीच में Altroz EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार 400 किलोमीटर की रेंज के साथ देश की पहली प्रीमियम हैचबैक होगी।

Citroen C3 EV

देखा जाए समय ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जानकारी है की इसी को देखते हुए Citroen भी नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है, जो एक बार चार्ज करके 300 किमी की रेंज देगी। इसमें 500 kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।