साल 2022 में लॉन्च हुई ये Electric Bikes मचा रही धूम, आप भी खरीदें और पाएं 300 Km का रेंज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

साल 2022 में लॉन्च हुई ये Electric Bikes मचा रही धूम, आप भी खरीदें और पाएं 300 Km का रेंज

pic


आज इस रिपोर्ट में हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुई कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बताएंगे। इन बाइक्स का लुक बहुत आकर्षक हैं और इनमें आपको जबरदस्त रेंज देखने को मिल जाता है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक को 99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में पेश किया है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप 200 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं।

इसमें आपको तीन राइडिंग मोड क्रमशः इको, सिटी और हैवॉक मोड्स कंपनी उपलब्ध कराती है। हैवॉक मोड में इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा पर पहुँच जाती है। इसमें कंपनी ने 4.4 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक लगाया है। इसकी क्षमता महज तीन सेकंड में 0 से 40Kmph की रफ्तार पकड़ने की है।

Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक

Ultraviolette F77 कंपन्ह की भारतीय बाजार में मौजूद पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक को 3.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में पेश किया है। इसमें आपको 10.3 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप 307 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं।

Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक

कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक को 1.22 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में पेश किया है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप 180 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं। कंपनी इसमें 100 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड भी ऑफर करती है। इसमें कंपनी ने 4 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक लगाया है। इसकी क्षमता महज चार सेकंड में 0 से 40Kmph की रफ्तार पकड़ने की है।

HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक

इस इलेक्ट्रिक बाइक को दो वेरिएंट क्रमशः OXO और OXO X में कंपनी ने पेश किया है। कंपनी इसमें 90 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड भी ऑफर करती है। टर्बो मोड में यह महज चार सेकंड में 0 से 40Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें कंपनी ने 3.75kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक लगाया है। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप 150 किलोमीटर की रेंज तक चला सकते हैं।