लोकप्रिय Honda की यह बाइक, एक करोड़ से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं, ये फीचर्स इसे बनाती कमाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

लोकप्रिय Honda की यह बाइक, एक करोड़ से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं, ये फीचर्स इसे बनाती कमाल

pic


Hero Honda ने भारतीय टू-व्हीलर्स मार्केट में कई सालों तक राज किया. हालांकि अब Hero और Honda दोनों कंपनियां इस ज्वाइंट वेंचर से अलग हो चुकी हैं, इसके बाद भी दोनों कंपनियों में अभी भी गर्मागर्मी बनी हुई है।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में इन दोनों कंपनियों का दबदबा है। Honda CB Shine (Honda CB Shine) भी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों में से एक है। हाल ही में इसने 01 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अपने दमदार इंजन के साथ-साथ अन्य बेहतरीन फीचर्स की वजह से काफी पसंद की जाती है।मॉडल अपने सेगमेंट में अव्वल है

जापानी कंपनी Honda की बाइक Honda CB Shine वर्तमान में समग्र मोटरसाइकिल बाजार में तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड है। यह वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बिक्री के मामले में टॉप-3 में रहा है। हीरो स्प्लेंडर बाइक पहले स्थान पर रही।

इसने 26.65 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ 35.49 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया। दूसरे स्थान पर हीरो की एचएफ डीलक्स रही, जिसने 11.65 लाख यूनिट की बिक्री के साथ 15.51 बाजार हिस्सेदारी हासिल की। Honda CB Shine 11.01 लाख यूनिट की बिक्री और 14.67 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही।

हालांकि अगर 125 सीसी सेगमेंट की बात करें तो Honda CB Shine का कोई मुकाबला नहीं है। इस सेगमेंट में Honda CB Shine की बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा है।ये फीचर्स इसे कमाल बनाती हैं

कंपनी ने इस साल Honda CB Shine के दो अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 72,787 रुपये है। डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 77,582 रुपये है।


कंपनी ने इस बाइक के कंसोल में एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और ओडोमीटर जैसे फीचर्स दिए हैं। इनके अलावा इस बाइक में कॉम्बी ब्रेक स्टेम, 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन, क्रोम फिनिश मफलर और कार्बोरेटर कवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बाइक का इंजन है इतना पावरफुल

Honda CB Shine की यह शानदार बाइक ब्लैक, जिनी ग्रे मैटेलिक, डिसेंट ब्लू मैटेलिक, रेबेल रेड मैटेलिक और मैट एक्सिस ग्रे रंगों में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने कॉन्ट्रास्टिंग कलर ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया है, जिससे लुक बेहतर होता है।

इस बाइक की लंबाई 2046 मिमी, चौड़ाई 737 मिमी और ऊंचाई 1116 मिमी है। बाइक का वजन 114 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 162 मिमी है। 5-स्पीड गियरबॉक्स वाला 125 सीसी का इंजन 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स आ सकती हैं


Honda CB Shine भारतीय बाजार में जल्द ही फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली बाइक्स लॉन्च करने वाली है। इसके नए मॉडल साल 2023 में लॉन्च किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि Honda CB Shine अपने कुछ ऐसे मॉडल लॉन्च कर सकती है जो भारत में कम्यूटर बाइक के रूप में विदेशी बाजारों में लोकप्रिय हैं।

फ्लेक्स फ्यूल इंजन इन बाइक्स को चलाने के लिए और अधिक किफायती बना देगा, क्योंकि ऐसी बाइक्स में पेट्रोल के अलावा सस्ते वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करना संभव होगा।