Hyundai के इस इलेक्ट्रिक कार ने बढ़ाई गर्मी, फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ देती है 610 Km की रेंज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Hyundai के इस इलेक्ट्रिक कार ने बढ़ाई गर्मी, फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ देती है 610 Km की रेंज

pic


Hyundai Electric Car : इलेक्ट्रिक कार का क्रेज दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। ह्युंडई की एक इलेक्ट्रिक कारों को ग्राहकों ने इतना पसंद किया कि कुछ ही घंटों में उसके हजारों यूनिट की बुकिंग हो गई। इस कार की सबसे खास बात यह है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह आपको 610 किलोमीटर की रेंज देती है।


मीडिया रिपोर्ट की माने तो Hyundai Ioniq 6 इलेक्ट्रिक कार के प्री सेल्स के पहले दिन हुई बुकिंग का आंकड़ा 37000 के पार जा चुका है। कंपनी को इसके 37,446 प्री ऑर्डर मिले हैं। प्री ऑर्डर के मामले में इसने Kia EV 6 को पीछे छोड़ दिया है।

Hyundai Ioniq 6 डिटेल :

Hyundai Ioniq 6 और इसी साल जुलाई में हुए बुशान मोटर शो में पेश किया गया था। इसकी कीमत भारतीय रुपए में करीब 31 लाख रुपए रखी गई है। अगर इसे भारत में इंपोर्ट कर बेचा गया तो इसकी कीमत 60 लाख के करीब होगी।

इलेक्ट्रिक सेडान में दो बैटरी वेरिएंट मिलते हैं। इसमें पहला 53 kWh और दूसरा 77.4 kWh बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 610 किलोमीटर तक चल सकती है। इस कार में आपको दो ड्राइवर ट्रेन मिलते हैं।

इसमें पहला मॉडल आपको सिंगल मोटर और रियल व्हील ड्राइव के साथ मिलता है। जबकि दूसरे मॉडल में ड्यूल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन दिया जाता है। इसका टॉप मॉडल आपको 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ा सकता है।

इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह सिर्फ 18 मिनट में ही 10 से 80% तक रिचार्ज हो सकती है। इलेक्ट्रिक सेडान को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। अब यही इलेक्ट्रिक कारें ऑटोमोबाइल सेक्टर का भविष्य है।

आने वाले दिनों में इंधन वाली कारों को पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा। विश्व की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने 2035 तक अपनी इंधन वाले कारों का मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने का फैसला भी लिया।