Honda की ये नई बाइक Bullet की बढ़ा रही धड़कन, लॉन्च होते ही युवाओं के दिल पर करेगी राज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Honda की ये नई बाइक Bullet की बढ़ा रही धड़कन, लॉन्च होते ही युवाओं के दिल पर करेगी राज

pic


New Honda CL500 : होंडा अपने बेहतरीन टू व्हीलर्स के लिए बहुत पॉपुलर है। कंपनी ने 500 सीसी इंजन सेगमेंट में अपनी नई बाइक Honda CL500 को उतार दिया है। कंपनी ने इटली के मिलान में आयोजित हुई 2022 EICMA शो में अपनी इस बाइक को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस बाइक का लुक बहुत ही दमदार रखा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको कंपनी की इस बेहतरीन बाइक के बारे में बताएंगे।

Honda CL500 बाइक के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने अपनी इस दमदार बाइक में 471 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है। इसमें आपको 6-स्पीड गियरबाक्स देखने को मिल जाता है। इसमें लगे इंजन की क्षमता 46.5bhp की अधिकतम पावर के साथ ही 43.4Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की है। बेहतर सस्पेंशन के लिए कंपनी की इस बाइक में आपको 41 मिमी के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल ड्यूल स्प्रिंग्स के साथ 19-17-इंच अलॉय व्हील मिल जाते हैं। इसके आगे के व्हील का साइज 19 इंच और पीछे के व्हील का साइज 17 इंच है।

वहीं बेहतर ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने अपनी इस बाइक के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक लगाए हैं। इस बाइक को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं भारतीय बाजार में भी कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस बाइक के लुक की बात करें तो इसके आगे का लुक बहुत सिंपल है। इसमें आपको गोल हेडलैंप देखने को मिल जाते हैं। कंपनी ने इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल ABS लगाया है।

इसमें आपको 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। देश के बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड Scram 411 से हो सकता है। Scram 411 बाइक की कीमत 2.03 लाख रुपये के आसपास है। Honda CL500 बाइक की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। अभी कंपनी CB500F, CB500R, Rebel 500 और CB500 की बिक्री मार्केट में करती है। CL500 कंपनी की इस सेगमेंट की पांचवी बाइक है।