अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बिकी ये गाड़ी, WagonR और Alto को भी दी मात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बिकी ये गाड़ी, WagonR और Alto को भी दी मात

pic


Best Selling Car: भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी ग्रोथ देखी जा रही है। करोना काल के बाद कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक कारों को लांच कर मार्केट में अपनी धाक जमा रही है। अगस्त का महीना भी कार कंपनियों के लिए काफी जबरदस्त रहा। लगभग सभी कंपनियों की ग्रोथ में उछाल देखी गई है।


मारुति सुजुकी ने फिर खुद को साबित किया और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ब्रांड बन गई। वहीं इस बार मारुति सुजुकी की अल्टो (Maruti Alto) या वैगनआर (Maruti WagonR) सबसे ज्यादा बिकने वाली कार नहीं रहे। बल्कि इस बार मारुति वैगन आर दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। तो चलिए जानते हैं अगस्त 2022 की बिकनी वाली टॉप 10 गाड़ियों की लिस्ट।

– मारुति बलेनो (Maruti Baleno) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 18418 यूनिट्स बेची गई हैं। पिछले साल अगस्त में इसके कुल 15646 बिकी थी।

– मारुति वेगन आर (Maruti WagonR) देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 18398 यूनिट्स बेची गई हैं।

– मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 15,193 यूनिट्स बेची गई हैं।

– टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 15,085 यूनिट्स बेची गई हैं।

– मारुति अल्टो (Maruti Alto) देश की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 14,388 यूनिट्स बेची गई हैं।

– हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 12,577 यूनिट्स बेची गई हैं।

– टाटा पंच (Tata Punch) देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 12,006 यूनिट्स बेची गई हैं।

– मारुति इको (Maruti Eeco) देश की आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 11,999 यूनिट्स बेची गई हैं।


– मारुति डिजायर (Maruti Dzire) देश की नौवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 11,868 यूनिट्स बेची गई हैं।

– मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) देश की दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त 2022 में इसके कुल 11,275 यूनिट्स बेची गई हैं।