सस्ती और दमदार! 6.13 लाख में ये SUV है देश की जान, मगर डिलीवरी में लगेंगे इतने दिन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

सस्ती और दमदार! 6.13 लाख में ये SUV है देश की जान, मगर डिलीवरी में लगेंगे इतने दिन

Tata Punch


देश की नंबर-1 SUV यानी टाटा पंच पर इस महीने 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यानी आप जून में इस कार की बुकिंग करते हैं तब डिलीवरी के लिए लगभग 56 दिन या 2 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। 

पंच का वेटिंग पीरियड वैरिएंट के हिसाब से 3 से 8 सप्ताह तक पहुंच गया है। पंच मार्च और अप्रैल में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। मई में ये दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हालांकि, SUV सेगमेंट में इसका दबदबा कायम है।

पंच का वेटिंग पीरियड उसके वैरिएंट के साथ ट्रांसमिशन, कलर, शहर और आपके डीलर पर भी डिपेंड करता है। ऐसे में आप इस महीने पंच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके सभी वैरिएंट का वेटिंग पीरियड दिखा रहे हैं। ताकि आप इसकी डिलीवरी टाइम के लिए पहले से ही तैयार रहे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपए है।

टाटा पंच वेटिंग पीरियड जून 2024
पेट्रोल MT 3 से 4 सप्ताह
पेट्रोल AMT 5 से 6 सप्ताह
CNG (प्योर) 6 से 8 सप्ताह
CNG 4 से 5 सप्ताह

टाटा पंच के जून 2024 में वेटिंग पीरियड की बात करें तो इसके सभी पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन पर 3 से 4 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, सभी पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 5 से 6 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। जबकि पंच के CNG (प्योर) वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। जबकि CNG वैरिएंट पर 4 से 5 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यानी पंच CNG खरीदने के लिए सबसे ज्यादा इंतजार करना होगा।

टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। कंपनी ने फरवरी में पंच के 10 वैरिएंट भी बंद किए थे।

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के लिए पंच ने ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।