कुछ समय बाद होने जा रहा है बेहतरीन बाइकों का लॉन्च

Upcoming Bikes: अगस्त का महीना चल रहा है। यानी की साल का आठवां महीना बीतने पर है। बाकी बचे 4 महीने में हमें बहुत ही बेहतरीन बाइक्स देखने को मिलने वाली है। आने वाले समय में कंपनियों द्वारा पांच ऐसी जबरदस्त बाईकों को लांच किया जा रहा है। जिसका इंतजार ग्राहकों द्वारा काफी समय से किया जा रहा है। आज हम आपको पूरी डिटेल देने वाले हैं। अगर आप अभी तक बाइक नहीं ले पाए हैं तो थोड़ा इंतजार कर इन्हें खरीद सकते हैं।
New Royal Enfield Bullet 2023
रॉयल एनफील्ड अपने बिल्कुल ही नई बुलेट इसी महीने लॉन्च करेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपए हो सकती है। इसमें नया 349 सीसी का इंजन मिल सकता है। वहीं इसके फीचर्स को भी अपग्रेड किया जा रहे हैं। यह युवाओं के सबसे पसंदीदा बाइक में से एक है।
Hero Karizma XMR
हीरो की नई करिश्मा XMR 210 को अगस्त के महीने में ही लॉन्च किया जाएगा। इसे 31 अगस्त को लॉन्च किए जाने की खबर है। इसकी कीमत 1.6 लख रुपए से शुरू हो सकती है। यह हीरो की सबसे दमदार स्पोर्ट्स बाइक होने वाली है जिसमें 200 सीसी का इंजन मिलेगा।
New Royal Enfield Himalayan 450
सितंबर के महीने में नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को लांच किया जाने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.6 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। यह एक एडवेंचर बाइक होने वाली है जिसमें 448 सीसी का इंजन मिलेगा। यह हिमालय 350 का जबरदस्त अपग्रेड होने वाला है।
Yamaha MT 07
सितंबर के बाद अगले महीने यदि की अक्टूबर में यामाहा जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक MT 07 को लॉन्च करेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपए से लेकर ₹8 लाख तक हो सकती है। इसमें भी 450 सीसी का इंजन मिलेगा जो बहुत ही जबरदस्त पावर जेनरेट करने वाला है।
Hero XF3R
हीरो करिज्मा के बाद कंपनी अपनी बिल्कुल ही नई स्पोर्ट्स बाइक XF3R को भी अक्टूबर के महीने में लॉन्च करेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.6 लाख रुपए हो सकती है। इसमें 250 सीसी का इंजन मिलेगा।