Royal Enfield में दिखी गजब की तेजी, इस बाइक के बाइक एक लाख यूनिट्स

यह बाइक अपने आप में बेहद ही खास है, हर कोई इसे खरीदना चाहता है।इसका ही नतीजा है कि फरवरी महीने में कंपनी ने अपने 71544 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की है।
पिछले साल यानी कि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा सिर्फ 59160 यूनिट्स का था। अगर हम फरवरी 2022 की तुलना फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट से करें तो कंपनी ने 21 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
एक्सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने इस साल आंकड़ों में इजाफा किया है। फरवरी 2022 में रॉयल इनफील्ड के 7025 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया था। वहीं इस साल यह बढ़कर 7108 हो गया है।
Royal Enfield के इस ग्रोथ का पूरा श्रेय रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 और नई लांच हुई हंटर 350 को जाता है। यह दोनों ही शानदार बाइक्स है और सड़कों पर हर कोई इन्हें देखता ही रह जाता है।
फिलहाल कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के आंकड़ों को जारी नहीं किया है लेकिन जनवरी 2023 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के 22,252 यूनिट्स और हंटर 350 के 19,000 यूनिट्स को बेचा गया था।
रॉयल इनफील्ड प्ले हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इतने कम समय में ही हंटर 350 के एक लाख यूनिट बिक चुके हैं। कभी सड़कों की शान रही रॉयल इनफील्ड बुलेट को क्लासिक 350 ने झटका दिया था।
अब हंटर 350 की पॉपुलैरिटी ने कंपनी के सभी बाइक्स को पीछे छोड़ दिया है। लोग अब बुलेट की जगह हंटर लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हंटर 350 में एक क्रूजर बाइक के साथ-साथ स्पोर्ट्स बाइक की फील भी आती है और इसकी कीमत भी काफी कम है।
फरवरी 2023 के प्रदर्शन को लेकर रॉयल इनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा है कि घरेलू बाजार में बाइक का प्रदर्शन काफी खुश करने वाला है। उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड की सफलता ने कंपनी को सकारात्मक ऊर्जा दी है।
अगस्त 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 ने मात्र 6 महीने के अंदर ही युवाओं के बीच अपनी जगह बना ली है। इसने बहुत कम समय में काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है।