एक और कार कंपनी का भारत में फूल रहा दम, 4 मॉडल और सिर्फ 515 यूनिट बिक्री!

भारतीय बाजार में मारुति, टाटा, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियां काफी ज्यादा हावी हैं। ऐसे में मार्केट बनाने में फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की हालत खराब हो गई है।
सिट्रोएन कई सालों से भारतीय बाजार में अपनी मार्केट हिस्सेदारी बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन कंपनी इसमें बुरी तरह असफल है। ऐसा हम नहीं, बल्कि इसकी मंथली सेल्स रिपोर्ट कहती है। कंपनी वर्तमान में भारतीय बाजार में अपने 4 मॉडलों को बेचती है। लेकिन, किसी भी मॉडल की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं है। अब आइए इसकी सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मई 2024 में सिट्रोएन (Citroen) कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 515 यूनिट था। इसमें eC3 की 235 यूनिट, C3 की 155 यूनिट और C3 एयरक्रॉस की 125 यूनिट्स की बिक्री शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी मॉडल की बिक्री 250 यूनिट तक भी नहीं है।
मॉडल | Dec 2023 | Jan 2024 | Feb 2024 | Mar 2024 | Apr 2024 | May 2024 |
---|---|---|---|---|---|---|
C5 एयरक्रॉस | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 |
C3 | 309 | 234 | 211 | 265 | 251 | 155 |
eC3 | 0 | 184 | 83 | 530 | 59 | 235 |
C3 एयरक्रॉस | 339 | 231 | 127 | 211 | 93 | 125 |
टोटल मासिक बिक्री | 650 | 650 | 421 | 1,006 | 404 | 515 |
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि सिट्रोएन की हालत भारतीय बाजार में बहुत पतली है। जी हां, क्योंकि अन्य कंपनियों के मुकाबले इस कंपनी की बिक्री काफी कम है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निसान जैसी कंपनी, जिसके पास मैग्नाइट के रूप में सिर्फ एक SUV है, उसकी बिक्री पिछले 6 महीने से 2,000 यूनिट से ज्यादा ही है। आप नीचे निसान की बिक्री रिपोर्ट देख सकते हैं।
मॉडल | Dec 2023 | Jan 2024 | Feb 2024 | Mar 2024 | Apr 2024 | May 2024 |
---|---|---|---|---|---|---|
मैग्नाइट | 2,150 | 2,863 | 2,755 | 2,701 | 2,404 | 2,211 |
मासिक बिक्री (टोटल) | 2,150 | 2,863 | 2,755 | 2,701 | 2,404 | 2,211 |
सिट्रोएन और निसान की 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि निसान की बिक्री सिट्रोएन से काफी ज्यादा है, जबकि सिट्रोएन के पास निसान से ज्यादा मॉडल (4) हैं। वहीं, निसान के पास मैग्नाइट के रूप में सिर्फ एक सिंगल मॉडल है। फिर भी कंपनी की मासिक बिक्री 2,000 यूनिट से ज्यादा है।