किफायती कीमत खरीदें यह जबरदस्त लोडिंग क्षमता वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, सिंगल चार्ज में चलता है 110 किमी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

किफायती कीमत खरीदें यह जबरदस्त लोडिंग क्षमता वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, सिंगल चार्ज में चलता है 110 किमी

pic


Lohia Auto Humsafar IB 3 Wheeler : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपना हाथ आजमा रही हैं।

वहीं इलेक्ट्रिक वाहन अच्छी खासी रेंज में देखने को मिल रहे हैं। अब मार्केट में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर और कमर्शियल इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के कई ऑप्शन उपलब्ध हो चुके हैं।

अब अगर आप कोई कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के बारे में बताते हैं।

यहां हम बात कर रहे हैं लोहिआ हमसफ़र आईबी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर (Lohia Humsafar Ib Electric Three Wheeler) की। इसकी लोडिंग क्षमता काफी दमदार है।

आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं :

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर (Lohia Auto Humsafar IB 3 Wheeler) बैटरी और रेंज

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में 7.2 KWH लिथियम आयन बैटरी दी है। बैटरी के साथ AC Induction, 5.5 kW कैनबस मोटर को जोड़ा गया है।

यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सिंगल चार्ज पर 110 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 48 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की लोडिंग क्षमता 500 किलोग्राम की है। इसके साथ यह लोडिंग थ्री व्हीलर 1049 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है।

लोहिआ हमसफ़र आईबी थ्री व्हीलर (Lohia Auto Humsafar IB 3 Wheeler) स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4.5 का फ्रंट और 10 रियर टायर मिलता है। यह काफी मजबूत बॉडी से बना है। इसका लुक और कलर काफी शानदार है।

इस थ्री व्हीलर के आगे की तरफ दो बड़ी हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर देखने को मिलते है जो काफी अट्रैक्टिव नजर आते है। इसी के साथ इसमें मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर भी देखने को मिलता है।

डाइमेंशन की बात करें तो इसकी 3292 MM लंबाई, 1485 MM चौड़ाई और 2120 MM ऊंचाई देखने को मिलती है। वहीं इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक्स देखने को मिलते हैं।

इसमें हैंडल बार के साथ फॉरवर्ड और रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। एक डे केबिन दिया है, जिसमें एक्स्ट्रा स्पेस देखने को मिल जाता है।

ऑनलाइन बुकिंग और ऑफिशियल वेबसाइट

अगर आपको इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के बारे में ज्यादा जानकरी चाहिए तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत 3.80 लाख से 4.40 लाख रुपये के बीच रखी है। एक तरह से देखा जाए तो कंपनी ने इसे किफायती कीमत में लॉन्च किया है।