लगातार गिरती बिक्री: अप्रैल में 5, मई में 15, किआ EV6 की हालत खराब!

किआ इंडिया (Kia India) की अपनी जून सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए सबसे कम बिकने वाली कार EV6 रही।
भारतीय बाजार में कंपनी की ये एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि, इस महंगी कार की कभी भारतीय बाजार में जबरदस्त डिमांड थी। जो अब काफी डाउन हो चुकी है। पिछले महीने इसकी महज 15 यूनिट बिकीं। मई 2023 की तुलना में इसकी सेल्स बुरी तरह डाउन रही है, लेकिन अप्रैल 2024 की तुलना में उसे बेहतर ग्रोथ भी मिली है।
किआ EV6 की सेल्स के आंकड़े | |||
YoY सेल्स | MoM सेल्स | ||
मई 2024 | 15 | मई 2024 | 15 |
मई 2023 | 83 | अप्रैल 2024 | 5 |
अंतर | -68 | अंतर | 10 |
ग्रोथ % | -82% | ग्रोथ % | 200% |
किआ EV6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
किआ EV6 में LED DRLs स्ट्रिप, LED हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला चौड़ा एयरडैम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और ORVMs, टेललाइट्स और डुअल टोन बंपर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया दो स्पोक वाला मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल और सेंटर कंसोल पर लगा स्टार्ट-स्टॉप बटन मिलेंगे।
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई कोना EV, MG ZS इलेक्ट्रिक, हुंडई आयोनिक 5 जैसे मॉडल से होता है।
EV6 में 77.4 kWh का सिंगल बैटरी पैक लगा है। दुनियाभर में किआ की इस क्रॉसओवर की WLTP सर्टिफाइड रेंज 528Km प्रति चार्ज है। हालांकि, भारत में इम्पोर्ट किए जा रहे मॉडल ने ARAI की टेस्टिंग के दौरान सिंगल चार्ज में 708 किलोमीटर की रेंज हासिल कर ली है।
इसके RWD वैरिएंट में सिंगल मोटर लगी है, जो 229 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं, AWD वैरिएंट में डुअल मोटर दी है। ये कार 325 bhp पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे 50 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 73 मिनट 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।