DA HIKE NEWS: डीए में 4% की वृद्धि, क्या आप भी हैं इस बढ़ोतरी के हकदार? जानिए पूरी जानकारी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

DA HIKE NEWS: डीए में 4% की वृद्धि, क्या आप भी हैं इस बढ़ोतरी के हकदार? जानिए पूरी जानकारी

DA Hike


नई दिल्ली: सिक्किम में नए मुख्यमंत्री के रूप में प्रेम सिंह तमांग ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जिसके बाद सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए खजाने का पिटारा खोल दिया। सबसे पहले नए मुख्यमंत्री ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर बड़ी सौगात दी है। इसमें सबसे खास बात यह कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दरें पिछले साल यानी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिल रहा है, जिसका फायदा बड़े स्तर पर मिलेगा। इसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा।

सरकार के खजाने पर पड़ेगा कितना असर?

अधिकारियों के अनुसार, सिक्किम के कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसके बाद यह 46 प्रतिशत हो गया। महंगाई भत्ते से बढ़ोतरी से अब चालू वित्त वर्ष सिक्किम के खजाने पर करीब 174.6 करोड़ रुपये का भार बढ़ जाएगा। इससे पहले पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया था।

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया था। इस वृद्धि को अप्रैल 2024 से लागू करने की घोषणा की गई थी। इसका फायदा कर्मचारियों को बड़े स्तर पर देखने को मिलेगा। इससे पहले सरकार ने पिछले साल डीए में बढ़ोतरी की थी।

फटाफट जानें सरकार ने कब बढ़ाया था डीए और डीए आर

केंद्र सरकार ने इससे पहले 1 जनवरी 2024 से 7वें वेतन आयोग के अनुसार, डीए में 4 फीसदी का इजाफ किया था। इसे 4 बढ़ाकर 46 से सीधे 50 फीसदी कर दिया गया था, जिसका फायदा कर्मचारियों को बड़े स्तरप देखने को मिला। केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत भी 5 फीसदी बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई थी। सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्च ने चुनावों में भारी जीत हासिल की है।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार हर साल डीए में दो बार बढ़ोतरी करती है। इसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाती हैं। अब डीए बढ़ा तो इसकी दरें एक जुलाई मानी जाएंगी। महंगा