इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 121% की उछाल, इस शहर ने तोडा दिल्ली-मुंबई का रिकॉर्ड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 121% की उछाल, इस शहर ने तोडा दिल्ली-मुंबई का रिकॉर्ड

 Bengaluru leads electric ca


2023 में भारत में इलेक्ट्रिक कार अपनाने के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है। 

पिछले साल बेंगलुरु में 8,690 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो इस सेगमेंट में साल-दर-साल 121.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, क्योंकि यहां 2022 में 2,479 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। आइए इसे जरा विस्तार से समझते हैं।

ऑटोमोटिव बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म ने दावा किया कि पिछले साल पूरे भारत में कुल 87,927 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जो 2022 की तुलना में साल-दर-साल 143.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। 2023 में इलेक्ट्रिक कार रजिस्ट्रेशन की कुल संख्या के मामले में दिल्ली 8,211 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर है। हैदराबाद, मुंबई और पुणे क्रमशः 6,408 यूनिट, 5,425 यूनिट और 3,991 यूनिट के साथ तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

2022 में मुंबई टॉप पर

वहीं, अगर 2022 की बात की जाए तो 2022 में सबसे अधिक ईवी रजिस्टर्ड होने के साथ मुंबई टॉप पर था। 2022 में कुल 4,745 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद क्रमशः 3,748 यूनिट, 2914 यूनिट, 2,479 यूनिट और 2,225 यूनिट्स के साथ टॉप-5 शहरों में थे।

2020 और 2021 में दिल्ली और मुंबई क्रमशः 4,42 यूनिट और 1,700 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों के रजिस्ट्रेशन के साथ टॉप स्थान पर थे। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार रजिस्ट्रेशन की स्पीड कैसे बढ़ी है। इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड और मार्केट, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रा में सुधार, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति उपभोक्ता भावना में धीरे-धीरे सुधार के साथ-साथ सब्सिडी की उपलब्धता ने भारत में इलेक्ट्रिक कारों के विकास में प्रत्यक्ष भूमिका निभाई है।