इस फ्रांसीसी कार कंपनी की भारत में बढ़ीं मुश्किलें, बिकी सिर्फ 404 यूनिट

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
भारतीय बाजार में एंट्री करने के बाद से ही सिट्रोएन की बिक्री में कभी बहुत बड़ी उछाल नहीं दर्ज की गई है। कंपनी की हालत शुरू से ही पतली नजर आ रही है। अप्रैल 2024 में सिट्रोएन बड़ी मुश्किल से 404 यूनिट बेच पाई। इस कंपनी के पास 4 मॉडल हैं और सबकी स्थिति काफी डांवाडोल है। चारों मॉडलों में सबसे ज्यादा बिक्री C3 की रही। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मॉडल | नवंबर 2023 | दिसंबर 2023 | जनवरी 2024 | फरवरी 2024 | मार्च 2024 | अप्रैल 2024 |
---|---|---|---|---|---|---|
C5 एयरक्रॉस | 5 | 2 | 1 | 0 | 0 | 1 |
C3 | 265 | 309 | 234 | 211 | 265 | 251 |
eC3 | 18 | 0 | 184 | 83 | 530 | 59 |
C3 एयरक्रॉस | 249 | 339 | 231 | 127 | 211 | 93 |
मासिक बिक्री (टोटल) | 537 | 650 | 650 | 421 | 1006 | 404 |
पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट
ऊपर चार्ट में पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट दी गई है, जिसमें सबसे ज्यादा बिक्री C3 ने हासिल की है। पिछले महीने अप्रैल 2024 में C3 की 251 यूनिट सेल हुई है। इसके बाद सबसे ज्यादा सेल C3 एयरक्रॉस (93 यूनिट) की रही। वहीं, सबसे कम डिमांड C5 एयरक्रॉस (1 यूनिट) की देखी जा रही है। इलेक्ट्रिक eC3 मॉडल की पिछले महीने सिर्फ 59 यूनिट बिकीं, जबकि मार्च 2024 में इसकी 530 यूनिट सेल हुई थीं।