खुशखबरी! महिंद्रा थार हुई टैक्स फ्री, जानिए कैसे उठाएं लाभ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

खुशखबरी! महिंद्रा थार हुई टैक्स फ्री, जानिए कैसे उठाएं लाभ

Mahindra Thar


देश के ऑफरोड सेगमेंट में महिंद्रा थार का एकतरफा दबदबा है। अब इस SUV को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है।
 

कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है। इन्हें SUV की कीमत पर 28% की बजाय सिर्फ 14% GST ही देना होगा। थार के LX 4WD HT वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15,00,000 रुपए है। जबकि CSD पर इसे 13,90,319 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इस वैरिएंट पर टैक्स के 1,09,681 रुपए बच जाएंगे। यहां थार पर वैरिएंट वाइज 1,24,691 रुपए की बचत होगी।

महिंद्रा थार 2WD और 4WD के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा थार के डिजाइन की इन दोनों वैरिएंट के एक्सटीरियर में अंतर बताना थोड़ा मुश्किल काम है। दोनों मॉडल में 2WD और 4WD की अलग-अलग बैजिंग देखने को मिल जाती है। बाकी दोनों का फ्रंट, रियर और साइड व्यू एक जैसा है।

हालांकि, 2WD में ब्लेजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में बड़ा अंतर इस बात का है कि 2WD में सिर्फ रियर व्हील को पावर मिलती है। जबकि 4WD में सभी व्हील को पावर मिल जाता है।

थार 2WD को दो इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल में खरीद सकते हैं। इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

वहीं, 2.0-लीटर पेट्रोल 152 BHP की पावर और 320 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन का इस्तेमाल थार 4WD में भी किया गया है। जबकि इसमें दूसरे ऑप्शन के तौर पर 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

थार 2WD और 4WD के इंटीरियर में चेंजेस देखने को मिल जाता है। थार 2WD में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन मिलता है, जिसे स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के डोर के बीच कंट्रोल पैनल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

थार में ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक जैसे बटन भी मिलते हैं। इनकी पोजीशन को बदलकर सेंटर कंसोल पर लाया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल में एक जैसा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इलेक्ट्रिकल एडजेस्टबल आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) कॉमन हैं।