केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA में हुई बंपर बढ़ोतरी, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA में हुई बंपर बढ़ोतरी, जानिए कितना बढ़ेगा वेतन

7th pay commission


केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है जिसके बाद यह बढ़कर 54 प्रतिशत होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की एक बार फिर लॉटरी लगने जा रही है, क्योंकि सरकार की तरफ से जल्द ही खजाने का पिटारा खुलने जा रहा है। सरकार की ओर से जल्द ही महंगाई भत्ता यानी डीए में इजाफा होगा, जिसका फायदा कर्मचारियों को देखने के लिए मिलेगा।

सरकार अब एक बार फिर 4 फीसदी डीए में इजाफा कर सकती है, जिससे नेट सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं करीब एक करोड़ परिवारों को इस सौगात का लाभ होगा।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट बाद यानी जून के आखिरी सप्ताह में डीए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से डीए बढ़ाने की तारीख पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 25 जून 2024 तक का दावा किया जा रहा है।

कर्मचारियों का डीए हो जाएगा इतने फीसदी

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है जिसके बाद यह बढ़कर 54 प्रतिशत होगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है।

सरकार ने मार्च के महीने में कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। अगर अब डीए में इजाफा किया गया तो इसकी दरें 1 जुलाई 2024 से लागू की जाएंगी।

इसका फायदा बड़ी संख्या में परिवारों को मिलने जा रहा है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार, 50 फीसदी डीए को शून्य घोषित किया जाता है तो फिर यह बढ़कर 4 प्रतिशत माना जाएगा।

अगर इसे शून्य नहीं घोषित किया जाता है तो यह 54 फीसदी ही हो जाएगा। अभी इस पर कुछ नहीं गया है।

जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया तो फिर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी 40000 रुपये हैं तो फिर 4 फीसदी डीए जोड़कर इसमें करीब 1,600 रुपये का इजाफा किया जाएगा, जो राशि किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी।

इस हिसाब से सालाना करीब 20,000 रुपये सैलरी बढ़ जाएगी, जो राशि महंगाई में मदद प्रदान करेगी। सातवें वेतन आयोग के अनुसा, हर साल डीए में दो बार इजाफा किया जाता है।