केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 2 लाख 18 हजार रुपये जल्द मिलने की उम्मीद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 2 लाख 18 हजार रुपये जल्द मिलने की उम्मीद

7th pay commission


केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने यानी डेढ़ साल का डीए एरियर वाला पैसा अटका पड़ा है, जिसे जल्द ही अकाउंट में डाला जा सकता है। 

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सभी सहयोगी दलों ने अपना समर्थन पत्र भी मोदी को सौंप दिया

नई सरकार गठित होते ही केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होना तय मानी जा रही है। केंद्र सरकार अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।

अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा मिल जाता है तो फिर यह साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किसी बड़ी सौगात की तरह होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से तो डीए एरियर का पैसा अकाउंट में आने पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन नतीजों के बाद से सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

अटका पड़ा इतने महीने का डीए एरियर

केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने यानी डेढ़ साल का डीए एरियर वाला पैसा अटका पड़ा है, जिसे जल्द ही अकाउंट में डाला जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार जुलाई तक इस पर कोई बड़ा अपडेट दे सकती है।

अगर डीए एरियर मिलने लगा तो फिर मोटी रकम अकाउंट में आनी तय है। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये तक आ सकते हैं, जो राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।

दरअसल, केंद्र सरकार कोरोना वायरस के चलते 1 जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर रोक लिया था। इसके बाद से केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन लगातार मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी इस पर आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है।

डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को भी एक तगड़ी सौगात मिल सकती है। सरकार डीए में 4 फीसदी का इजाफा करेगी, जिसके बाद यह बढ़कर 54 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।

आखिरी बार मार्च महीने में डीए में बढ़ोतरी की गई थी, जो किसी बड़े तोहफे की तरह थी। अब चर्चा है कि सरकार जून के आखिरी सप्ताह तक डीए बढ़ाने पर मुहर लगा सकती है, जिसके बाद सैलरी में ठीक-ठाक इजाफा देखने को मिलेगा।