Royal Enfield के दीवानो के लिए खुशखबरी, अब नई बुलेट चलेगी कम खर्च में दूर तक; जानिए डिटेल्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Royal Enfield के दीवानो के लिए खुशखबरी, अब नई बुलेट चलेगी कम खर्च में दूर तक; जानिए डिटेल्स

Royal Enfield


नई दिल्ली, 07 सितम्बर , 2023 : रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने पुष्टि की है कि वे भारतीय बाजार के लिए एक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पर काम कर रहे हैं। चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता 2024 की तीसरी तिमाही में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

हालांकि, अभी तक रॉयल एनफील्ड ने ये पुष्टि नहीं की है कि वे फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली नई मोटरसाइकिल आएगी या फिर किसी पुराने मॉडल को अपडेट कर दोबारा लॉन्च किया जाएगा।

संभावना है कि रॉयल एनफील्ड अपनी क्लासिक 350 को अपडेट करेगी, क्योंकि अभी तक क्लासिक 350 E20 फ्यूल से चलने में सक्षम है। इसे कंपनी द्वारा पूरी तरह से फ्लेक्स-फ्यूल से चलने के लिए सक्षम किया जाएगा।

यह ब्रांड के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों के नए J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसलिए, यह उम्मीद की जा सकती है कि J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अन्य मोटरसाइकिलें भी फ्यूचर में फ्लेक्स-फ्यूल से दौड़ने में सक्षम होंगी।

अन्य मोटरसाइकिलें मेट्योर 350, हंटर 350 और क्लासिक 350 जैसे ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च हुई बुलेट 350 भी J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

फ्लेक्स-फ्यूल से दौड़ेंगी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स

रॉयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल संचालित मोटरसाइकिलों पर काम करने वाली एकमात्र निर्माता नहीं है। इससे पहले होंडा ने पुष्टि की थी कि वे भारतीय बाजार में एक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करना चाहते हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी भारतीय बाजार में फ्लेक्स-फ्यूल संचालित मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली भारत की पहली निर्माता थी। उन्होंने 2019 में Apache RTR 200 FI E100 लॉन्च किया।

फ्लेक्स फ्यूल क्या है?

फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल और इथेनॉल का मिक्स्चर है। सरकार का लक्ष्य आधार अनुपात सीमा को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करना है। इस कारण से मिक्स्चर को E20 फ्यूल कहा जाता है। भारत में अभी हाल ही में जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने पुरी तरह से चलने वाली इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च की थी। यह एमपीवी फुली-इथेनॉल से चलने में सक्षम है।