इस SUV की बिक्री में भारी गिरावट, अप्रैल में बिकी सिर्फ 1 यूनिट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

इस SUV की बिक्री में भारी गिरावट, अप्रैल में बिकी सिर्फ 1 यूनिट

 Citroen C5 Aircross


फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroen) के कुछ मॉडल डीलरशिप पर खड़े धूल खा रहे हैं। इसमें सिट्रोएन का C5 एयरक्रॉस (C5 Aircross) मॉडल भी शामिल है।

कंपनी का यह मॉडल अप्रैल 2024 के पहले दो महीनों से ग्राहकों को तरस रहा था। अप्रैल में बड़ी मुश्किल से इसकी 1 यूनिट बिकी है। पिछले 6 महीने के आंकड़ों को देखें तो इस मॉडल को किसी भी महीने 5 ग्राहक से ज्यादा नहीं मिले हैं। आइए नीचे दिए चार्ट के माध्यम से इसकी बिक्री डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

महीना बिक्री संख्या
नवंबर 2023 5
दिसंबर 2023 2
जनवरी 2024 1
फरवरी 2024 0
मार्च 2024 0
अप्रैल 2024 1

पिछले 6 महीने की बिक्री

अप्रैल 2024 में सिट्रोएन (Citroen) कारों की कुल बिक्री का आंकड़ा 404 यूनिट था। इसमें C5 एयरक्रॉस की सिर्फ 1 यूनिट शामिल थी। पिछले 6 महीने की बात करें तो नवंबर 2023 में इसकी सबसे ज्यादा 5 यूनिट सेल हुई थी। वहीं, फरवरी 2024 और मार्च 2024 में इसका खाता तक नहीं खुला। 

कीमत कितनी है?

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 36.91 लाख रुपये से शुरू होती है और 37.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।