हुंडई का धमाका! इस कार पर अब इतने लाख का फायदा, जानिए बेस मॉडल की नई कीमत!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

हुंडई का धमाका! इस कार पर अब इतने लाख का फायदा, जानिए बेस मॉडल की नई कीमत!

Hyundai Grand i10


हुंडई की 2024 ग्रैंड i10 निओस हैचबैक को अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। यहां पर इस कार की कीमत पर 28% की बजाय सिर्फ 14% GST ही देना पड़ता है।

यहां पर इसके 10 वैरिएंट मिलेंगे। इसके एरा MT वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 5,92,300 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 4,85,179 रुपए है। यानी टैक्स के 1,07,121 रुपए बच जाएंगे। इसी तरह, वैरिएंट के हिसाब से इस कार पर टैक्स के 1,28,423 रुपए बच जाएंगे। चलिए आपको इसकी पूरी लिस्ट दिखाते हैं।

हुंडई ग्रैंड i10 निओस CSD Vs शोरूम
1.2-लीटर पेट्रोल MT
वैरिएंट शोरूम CSD अंतर
Era Rs. 5,92,300 Rs. 4,85,179 Rs. 1,07,121
Magna Rs. 6,78,200 Rs. 5,62,685 Rs. 1,15,515
Sportz Rs. 7,36,400 Rs. 6,13,040 Rs. 1,23,360
Sportz Dual Tone Rs. 7,60,900 Rs. 6,36,745 Rs. 1,24,155
Asta Rs. 7,99,500 Rs. 6,71,077 Rs. 1,28,423
1.2-लीटर पेट्रोल AMT
Magna Rs. 7,42,900 Rs. 6,38,091 Rs. 1,04,809
Sportz Rs. 7,93,200 Rs. 6,82,045 Rs. 1,11,155
Asta Rs. 8,56,300 Rs. 7,46,969 Rs. 1,09,331
1.2-लीटर नॉर्मल CNG MT
Magna Rs. 7,68,300 Rs. 6,46,143 Rs. 1,22,157
Sportz Rs. 8,23,000 Rs. 6,94,942 Rs. 1,28,058

हुंडई i10 निओस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हुंडई i10 निओस में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल मोटर मिलती है। यह अधिकतम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल हैं। इस कार में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेरी रेड, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन और टील ब्लू कलर्स शामिल हैं। डुअल-टोन कलर ऑप्शन में फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन शामिल है।

i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।

i10 निओस में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर AC वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पावर आउटलेट और कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ सेफ्टी फीचर्स को सुधारा गया है।