Maruti Eeco का बढ़ रहा क्रेज, जोड़ो शोरो से लोग खरीद रहे है ये सस्ती 7 सीटर कार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Maruti Eeco का बढ़ रहा क्रेज, जोड़ो शोरो से लोग खरीद रहे है ये सस्ती 7 सीटर कार

Maruti Eeco


लोग भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। जहां एक तरफ इन गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ मारुति भी अपनी एक सस्ती 7 सीटर लेकर तैयार है। सेल्स के मामले में यह सेवन सीटर अन्य कारों से काफी आगे है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने इको (Maruti Eeco) को लेकर बाजार में आई है। इसने जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में अपना एक स्थान बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका सेल्स रिपोर्ट भी जारी किया है। लोग मारुति ईको के दीवाने से हो रहे हैं।

इसकी खरीदारी इतनी बढ़ गई है कि अब कंपनी इस पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। अगर आप भी एक सस्ती सेवन सीटर लेने की सोच रहे हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

लेकिन इसे लेने से पहले आपको इसके फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

Maruti Eeco की पूरी डिटेल

मारुति अपनी सस्ती 7 सीटर ईईको को दो वैरीअंट में लाती है। इसका पहला वैरीअंट 5 सीटर है और दूसरा 7 सीटर है। इसमें आपको पेट्रोल के साथ सीएनजी का भी विकल्प मिलता है।

बात करें इसके माइलेज की तो पेट्रोल मॉडल में ईको 19 किलोमीटर का माइलेज देती है। वही सीएनजी वर्जन में यह माइलेज बढ़कर 26 किलोमीटर का हो जाता है।

इंजन के मामले में भी Eeco काफी जबरदस्त साबित होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 81 पीएस का पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सेफ्टी की बात करें तो अन्य मारुति कारो के जैसे ही इसमें भी इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक सिस्टम, चिल्ड्रन सेफ्टी लॉक, 2 एयर बैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Eeco का ऑफर

मारुति सुजुकी ईको 5 सीटर वेरिएंट की कीमत 5.25 लाख रुपए है। वहीं इसके 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 5.54 लाख रुपए एक्स शोरूम है। अगर आपसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो फरवरी महीने के लिए कंपनी उस पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इसके पैट्रोल वैरीअंट पर ₹24000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां मारुति सीएनजी कारों पर कभी ऑफर नहीं देती है, वहीं इसके सीएनजी वैरीअंट पर ₹15000 का कैशबैक उपलब्ध है। आप चाहे तो इसका फायदा उठा इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।