नए स्टाइल में आई Jawa की ये बाइक बस 24 हजार में, युवाओं को कर रही आकर्षित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

नए स्टाइल में आई Jawa की ये बाइक बस 24 हजार में, युवाओं को कर रही आकर्षित

Jawa 42 Bobber


Jawa 42 Bobber : रफ्तार के शौकीन युवाओं के लिए आज की खबर काफी शानदार होने वाली है क्योंकि कई बार हम ज्यादा महंगी होने के कारण बाइक खरीद नहीं पाते हैं।

लेकिन आज आपको बताएंगे कि कैसे सिर्फ 24000 में नई स्टाइल वाली जावा 42 बॉबर को खरीदा जा सकता है। यह बाइक जितनी दिखने में शानदार है उतना ही इसका परफॉर्मेंस लोगों को लुभाता है।

फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह रॉयल इनफील्ड से भी आगे है। यह जावा की ओर से आने वाली बिल्कुल नई बाइक है यूट्यूब पर इसके वीडियो काफी ट्रेंड करते है।

Jawa 42 Bobber का पॉवर और खर्चा

कंपनी अपनी इस नई बॉबर बाइक में 334 सीसी का इंजन देती है। यह इंजन अपने पिक पर 30 पीएस का पावर और मैक्सिमम 32 एन एम का टॉर्क जनरेट करता है। आप इस बाइक के जरिए 0 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 6 सेकंड में पकड़ सकते हैं।

वही यह 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 10.8 सेकंड में ही पकड़ लेती है। बाइक की टॉप स्पीड 129 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसमें तीन कलर ऑप्शंस मिलते हैं। वही इसके 3 वेरिएंट बाजार में बिकने के लिए उपलब्ध है।

बात करें इसके माइलेज की तो कंपनी का दावा है कि यह बाइक 30 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। अगर आप इसे 20 किलोमीटर प्रतिदिन चलाते हैं तो महीने में इसके फ्यूल पर आपको ₹1630 खर्च होंगे।

वही अगर यह किलोमीटर बढ़कर 40 हो जाता है तो आपको ₹3259 खर्चा करना होगा।

Jawa Bobber 42 का आकर्षक फाइनेंस प्लान

Jawa 42 Bobber की ऑन रोड कीमत 2.90 लाख रुपए है। यह कीमत दिल्ली की एक्स शोरूम है। रोड पर आते आते यह आप ही बढ़ जाएगी। लेकिन अगर आप चाहें तो किस्तों में इस कीमत को भर सकते हैं।

इसके लिए आपको ₹24000 का डाउन पेमेंट करना होगा। बाकी के बचे अमाउंट को बैंक द्वारा लोन पर दिया जाएगा। इस अमाउंट पर आपको 6% की ब्याज दर से हर महीने ₹6614 का EMI देना होगा।

यह ईएमआई 36 महीने यानी कि 3 साल के लिए होने वाला है। इस तरीके से आप सिर्फ ₹24000 में ही यह शानदार बाइक घर ला सकते हैं।