बजट बिगाड़ सकती है किआ! इन टॉप-सेलिंग एसयूवी की कीमतों में हुई भारी वृद्धि
किआ ने हाल ही में सोनेट के लिए एक नया वैरिएंट और कलर ऑप्शन पेश किया है। सब-फोर-मीटर एसयूवी सोनेट के वैरिएंट लाइन-अप और कलर पैलेट को अपडेट करने के बाद कार निर्माता ने अब नेक्सन और ब्रेजा रायवल के चुनिंदा वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी भी कर दी है।
वैरिएंट के आधार पर सोनेट अब 27,000 रुपये तक महंगी हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी लेटेस्ट कीमतें जानते हैं।
किआ सोनेट के 9 वैरिएंट
किआ सोनेट 9 वैरिएंट HTE, HTE (O), HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X लाइन में उपलब्ध है। आइए नीचे दिए ग्राफ में इन सभी वैरिएंट की लेटेस्ट कीमतों पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इनकी प्राइस पहले से कितनी ज्यादा हो गई हैं।
वैरिएंट | अपडेटेड प्राइस | हाइक अमाउंट |
---|---|---|
पेट्रोल | ||
HTE पेट्रोल 1.2 MT | Rs. 7.99 लाख | उपलब्ध नहीं |
HTE(O) पेट्रोल 1.2 MT | Rs. 8.29 लाख | Rs.9,900 |
HTK पेट्रोल 1.2 MT | Rs. 9 लाख | Rs. 10,900 |
HTK(O) पेट्रोल 1.2 MT | Rs. 9.37 लाख | Rs. 12,000 |
HTK+ पेट्रोल 1.2 MT | Rs. 10.12 लाख | Rs. 12,000 |
HTK+ टर्बो-पेट्रोल 1.0 iMT | Rs. 10.72 लाख | Rs. 16,000 |
HTX 1.0 टर्बो-पेट्रोल iMT | Rs. 11.69 लाख | Rs. 13,000 |
HTX 1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT | Rs. 12.49 लाख | Rs. 13,000 |
HTX+ 1.0 टर्बो-पेट्रोल iMT | Rs. 13.50 लाख | उपलब्ध नहीं |
HTX+ 1.0 टर्बो-पेट्रोल iMT डुअल-Tone | Rs. 13.60 लाख | उपलब्ध नहीं |
GTX 1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT | Rs. 13.71 लाख | न्यू वैरिएंट |
GTX+ 1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT | Rs. 14.71 लाख | Rs. 16,000 |
GTX+ 1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT डुअल-टोन | Rs. 14.65 लाख | उपलब्ध नहीं |
X Line 1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT | Rs. 14.92 लाख | Rs. 17,000 |
डीजल | ||
HTE 1.5 डीजल MT | Rs. 9.80 लाख | उपलब्ध नहीं |
HTE(O) 1.5 ऑफर MT | Rs. 10 लाख | उपलब्ध नहीं |
HTK 1.5 डीजल MT | Rs. 10.50 लाख | उपलब्ध नहीं |
HTK(O) 1.5 डीजल MT | Rs. 10.88 लाख | Rs. 3,000 |
HTK+ 1.5 डीजल MT | Rs. 11.62 लाख | Rs. 17,000 |
HTX 1.5 डीजल MT | Rs. 12.37 लाख | Rs. 27,000 |
HTX 1.5 डीजल iMT | Rs. 12.85 लाख | Rs. 15,000 |
HTX 1.5 डीजल AT | Rs. 13.27 लाख | Rs. 17,000 |
HTX+ 1.5 डीजल MT | Rs. 13.80 लाख | उपलब्ध नहीं |
HTX+ 1.5 डीजल MT डुअल-टोन | Rs. 13.90 लाख | उपलब्ध नहीं |
GTX 1.5 डीजल AT | Rs. 13.71 लाख | न्यू वैरिएंट |
HTX+ 1.5 डीजल iMT | Rs. 14.52 लाख | Rs. 2,000 |
HTX+ 1.5 डीजल iMT डुअल-टोन | Rs. 14.60 लाख | उपलब्ध नहीं |
GTX+ 1.5 डीजल AT | Rs. 15.56 लाख | Rs. 1,000 |
GTX+ 1.5 डीजल AT डुअल-टोन | Rs. 15.65 लाख | उपलब्ध नहीं |
X Line 1.5 डीजल AT | Rs. 15.77 लाख | Rs. 2,000 |
ग्राहक किआ सोनेट को कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन में से चुन सकते हैं। इसमें मिलने वाले 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल यूनिट के साथ जोड़ा गया है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT यूनिट के साथ जोड़ा गया है। वहीं, एक 1.5-लीटर डीजल मोटर है, जिसको 6-स्पीड मैनुअल, iMT या टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जोड़ा गया है।