सिंगल चार्ज के साथ देगी क़रीब 600 KM तक की रेंज Kia की यह कार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

सिंगल चार्ज के साथ देगी क़रीब 600 KM तक की रेंज Kia की यह कार

यूं तो मार्केट में एक बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं। लेकिन लोगों को ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की तलाश होती है। अब आपकी तलाश खत्म हुई। Kia ने मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। नीचे खबर में जानते हैं कीमत और फीचर-

यूं तो मार्केट में एक बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं। लेकिन लोगों को ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की तलाश होती है। अब आपकी तलाश खत्म हुई। Kia ने मार्केट में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। नीचे खबर में जानते हैं कीमत और फीचर-


नई दिल्ली। जीरो कार्बन एमिशन के टारगेट को पूरा करने के लिए फ्यूचर में ईवी उत्पादन बढ़ सकता है। किआ और हुंडई ने बढ़ते ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपना दबदबा बनाने के लिए कई मॉडल पेश किए हैं। वहीं, अब किआ ने अपने ग्लोबल लाइनअप में एक नया एडिशन EV5 पेश किया है।

EV5 कॉन्सेप्ट की डिजाइन बहुत ही खास है। यह उत्पादन मॉडल से बहुत अलग नहीं है। लीक हुए होमोलोगेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, किआ EV5 310nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा बैटरी पैक और सिंगल मोटर लेआउट होगा।

आधिकारिक तस्वीरों के जरिए किआ EV5 की झलक देखी जा सकती है। यह किआ की तीसरी E-GMP ईवी है और कंपनी ने इसे चेंगदू मोटर शो में पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक मॉडल भारत में आ सकती है, जहां यह सेल्टोस ईवी से ऊपर होगा।

किआ EV5 अनवील

लीक डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, किआ EV5 4615mm लंबी, 1875mm चौड़ी होगी। इसमें 2750mm का व्हीलबेस होगा। ऐसा लगता है कि एकल मोटर लेआउट है। किआ EV5 के दो वैरिएंट हो सकते हैं। इसमें जियानगयांग फूडी बैटरी कंपनी लिमिटेड (जिसे फिनड्रीम्स के नाम से भी जाना जाता है) द्वारा निर्मित एलएफपी बैटरी है, जो बीवाईडी की फुल स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कथित तौर पर ग्लोबल वैरिएंट में 600km तक की दावा की गई रेंज के साथ 82 kWh NMC बैटरी पैक मिलेगा।

फ्लैगशिप EV9 की डिजाइन लैंग्वेज

हाल ही में अनवील की गई किआ EV5 की डिजाइन लैंग्वेज कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV EV9 जैसी ही है। इनमें से कुछ डिजाइन एलीमेंट किआ के छोटे EV4 में भी शामिल किए गए हैं। इसमें 'सिग्नेचर स्टार मैप लाइटिंग' के साथ 3D LED DRL हैं। साइड प्रोफाइल में लाइनें और फंकी एयरो व्हील हैं। रियर का डिजाइन EV6 से लिया गया है। किआ EV5 और एक मैट आइवरी सिल्वर के साथ 9 चमकदार कलर ऑप्शन हैं। इसमें मैग्मा रेड, स्टारी नाइट ब्लैक, आइवरी सिल्वर, क्लियर व्हाइट, स्नो व्हाइट पर्ल, आइसबर्ग ग्रीन, टाइड ब्लू, फ्रॉस्ट ब्लू और शेल ग्रे कलर ऑप्शन शामिल हैं।

क्या होगी कीमत?

अगर इसके कीमत की बात करें तो भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत 40-50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।