Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं को बिना ब्याज के मिलेगा ₹5 लाख का लोन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं को बिना ब्याज के मिलेगा ₹5 लाख का लोन

Lakhpati Didi Yojana


Lakhpati Didi Yojana : लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन मिल रहा है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने की योजना पर काम कर रही है।

महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए केंद्र की ओर से लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसमें महिलाओं को एक लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

इसके लिए महिलाओं को किसी तरह का ब्याज नहीं देना पड़ता है। इस योजना में सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की ओर बढ़ावा देना चाहती है

लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

इस योजना में महिलाओं को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाता है। इस योजना में महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त लोन की सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

लखपति दीदी योजना अलग-अलग राज्यों द्वारा चलाई जा रही है, जिसमें योजना की पात्रता राज्यों द्वारा अपने हिसाब से निर्धारित की गई है। लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को संबंधित राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।

महिला का स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा। इसके अलावा महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और महिला की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं।

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और ईमेल आईडी होनी चाहिए।

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

लखपति दीदी योजना के लिए महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट lacpatididi.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

लखपति दीदी योजना से जुड़ने के लिए अपने स्थानीय स्वयं सहायता समूह (SHG) से मिलें। यह स्वयं सहायता समूह आपको अपना आवेदन और व्यवसाय योजना तैयार करने में मदद करेगा।

आप इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।