पिछले महीने महिंद्रा की इस कार को सिर्फ 47 लोगों ने खरीदा, एकदम से धड़ाम हुई सेल्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

पिछले महीने महिंद्रा की इस कार को सिर्फ 47 लोगों ने खरीदा, एकदम से धड़ाम हुई सेल्स

Mahindra


नई दिल्ली, 13 सितम्बर, 2023 : महिंद्रा ने अगस्त 2023 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसने सबसे ज्यादा बिकने वाली बोलेरो को भी पीछे छोड़ दिया। कंपनी को मंथली (MoM) और ईयरली (YoY) बेसिस पर ग्रोथ मिली।

इस दौरान कंपनी के लिए सबसे कम बिकने वाली कार मजारो रही। इस MPV की अगस्त में सिर्फ 47 यूनिट बिकीं। इसके पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का 0.13% हिस्सा रहा। कुल मिलाकर अब इस कार से लोगों का मन भर चुका है।

मराजो की सेल्स की बात करें तो अगस्त में इसकी सिर्फ 47 यूनिट ही बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 45 यूनिट का था। यानी YoY बेसिस पर इसकी 2 यूनिट ज्यादा बिक गईं। इस तरह इसे 4.44% की YoY ग्रोथ मिली।

वहीं, कंपनी के कुल मार्केट शेयर का इसके पास सिर्फ 0.13% हिस्सा रहा। दूसरी तरफ, जुलाई में इसकी 81 यूनिट बिकी थीं। यानी MoM बेसिस पर इसकी 34 यूनि कम बिकीं और इसे 41.98% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

मराजो के पिछले 6 महीने की सेल्स की बात करें, तो कंपनी के लिए सिर्फ मार्च ही एकमात्र ऐसा महीना रहा जब उसने 490 यूनिट की सेल्स की थी। अप्रैल में तो इसकी सेल्स का खाता भी नहीं खुला। वहीं, मई में इसकी 33 यूनिट ही बिकी।

जून में इसकी 79 यूनिट बिकी थी। जुलाई में 81 यूनिट बिकी थीं। वहीं, अगस्त में इसकी 47 यूनिट बिकी। कुल मिलाकर पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सिर्फ 730 यूनिट की बिकीं। यानी इसकी इस दौरान ओसतन 121 यूनिट बिकी हैं।

मराजो का इंजन

महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।