कम खर्च, ज्यादा बचत: जानिए पैसे बचाने के असरदार तरीके

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

कम खर्च, ज्यादा बचत: जानिए पैसे बचाने के असरदार तरीके

Saving Tips


इस महंगाई के दौर में जितना जरुरी पैसा कमाना है उतना ही पैसा बचाना भी जरुरी है। आज के समय लोग अपनी कमाई से ज्यादा खर्च करते हैं। इन्हीं आदतों के कारण मनी सेविंग (Money Saving Tips) करने में कठिनाई आती है।

अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं तो आपको अपनी कमाई के कुछ हिस्से को सेव करना चाहिए। इससे न सिर्फ आप अपने कल को बेहतर बना सकते हैं बल्कि सेविंग करना भी सीख जाएंगे। मनी सेविंग करने के लिए आप अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव जरूर कर लें।

Money Saving Tips: जैसे कि बताया है कि सबसे पहले सेविंग करने की आदत को अपनाएं। इस आदत से आप कम समय में अच्छी खासी रकम जमा कर सकेंगे। सेविंग के पैसे को सहीं जगह पर उपयोग करना भी आवश्यक है। इसको सहीं जगह पर निवेश करने से आपको रिटर्न भी मिलेगा। इस प्रकार से आप आसानी से पैसे जुटा सकेंगे। यहां पर हम कुछ ऐसी टिप्स के बार मे बतान जा रहे हैं जिससे आप पासों की सेविंग कर अच्छी जगह पर पैसों को निवेश कर सकेंगे।

फिजूलखर्ची से बचें

सेविंग करने के लिए ये सबसे जरुरी चीज हैं कि आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। इसके लिए आप अपने मंथली बजट को तय कर सकते हैं। जिसके हिसाब से खर्च कर सकेंगे। आपको पता ही होा कि आपने कितना खर्च किया है और आपको किन खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता हैं। खर्चे को मैनेज करना और सेविं करने का ये सबसे आसान तरीका है।

जल्दबाजी में न करें शॉपिंग

वहीं खरीदारी करने में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। पहले सोच समझ लें। इसके बाद ही खरीदारी करें। ऐसा करने से आप महंगी चीजों को खरीदने से बचेंगे। आप स्मार्ट खरीदारी का तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप पहले उन चीजों की लिस्ट बना लें जिसे आप खरीदना चाहते हैं।

इसके बाद ही खरीदारी करने के लिए जाएं और उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जिनकी लिस्ट आपने बनाई है। ऐसे में आप एक्स्ट्रा सामान खरीदने से बचेंगे। काफी बार आपको ये सामान ऑनलाइन कम कीमत में मिल जाता है। इसलिए कभी भी खरीदारी करने में जल्दी न मचाएं हमेशा एक दो जगह पर इनका रेट जरुरी पता कर लें। इसके बाद जहां पर कम कीमक में समान मिले वहां से खरीद लें।

ऑनलाइन शॉपिंग करने से बचें

आज के समय ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। जिस कारण से लोगों ने मार्केट में जाकर शॉपिंग करना कम कर दिया है। अब वह अपने स्मार्टफोन से ही शॉपिंग कर लेते हैं। काफी सारी ऑनलाइन वेबसाइट डिस्काउंट का झासा देती है। जिसमें लोग फंसकर चीजों को महंगा खरीद लेते हैं। फिर चाहें उसकी आपको जरुरत ही न हो।